Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
23-Oct-2026

दिग्विजय सिंह की पदयात्रा पर NHRC का नोटिस पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों को शामिल करने और उनसे राजनीतिक नारे लगवाने के आरोपों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लिया है।आयोग ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) को नोटिस जारी कर मामले की जांच कराने और दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। आयोग के 22 अक्टूबर 2026 के पत्र के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाए गए। इस कथित घटना के वीडियो और तस्वीरें 22 अक्टूबर को फेसबुक पर साझा किए जाने का भी उल्लेख शिकायत में किया गया है।दिग्विजय सिंह की करीब 950 किलोमीटर की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ 20 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन उज्जैन से शुरू हुई थी। यात्रा का लक्ष्य ओरछा स्थित रामराजा सरकार मंदिर होते हुए अयोध्या के श्रीराम मंदिर तक पहुंचना है। बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस की जनसंघर्ष महारैली भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस अब सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराएगी। इंदौर शहर कांग्रेस और जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 27 अक्टूबर को जनसंघर्ष महारैली निकाली जाएगी।कांग्रेस इस प्रदर्शन के जरिए सरकार की नीतियों आम जनता से जुड़े मुद्दों और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाएगी। पार्टी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों के साथ मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा कराने की मांग भी करेगी। 78 गांव के किसान TNCP दफ्तर पहुंचेंगे भोपाल मास्टर प्लान के नए ड्राफ्ट को लेकर किसानों का विरोध तेज हो गया है। किसानों का कहना है कि प्रस्तावित प्लान में 66 गांवों की कृषि भूमि को रिवरफ्रंट फॉरेस्ट ग्रीन बेल्ट और अन्य आरक्षित श्रेणियों में शामिल करने से उनकी निजी जमीन खेती और आजीविका प्रभावित हो सकती है।इसके विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसान शाहपुरा स्थित टीएंडसीपी दफ्तर पहुंचकर आपत्तियां दर्ज कराएंगे। इससे पहले गुरुवार को नीलबड़ में किसानों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया था। भोपाल के केरवा डैम पहुंची टीम हद नापी भोपाल के केरवा डैम की हद और उस पर हुए कब्जों को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) द्वारा गठित टीम ने ग्राउंड ट्रूथिंग यानी निरीक्षण कर लिया है। गुरुवार को टीम डैम के आसपास पहुंची। अब शुक्रवार को रिपोर्ट तैयार करेगी और फिर यह एनजीटी में पेश की जाएगी। 7 दिन से आंधी-बारिश 5 जिलों में अलर्ट: मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी आंधी-बारिश का दौर जारी है। पश्चिमी हिस्से में 7 दिन से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को इंदौर संभाग के आलीराजपुर बड़वानी खरगोन खंडवा और बुरहानपुर में अलर्ट जारी किया है। यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।