Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
22-Oct-2026

दक्षिणा विवाद में घिरे भाजपा विधायक पुजारी का एक वीडियो सामने आया रीवा के मनगवां विधानसभा सीट से भाजपा विधायक नरेंद्र प्रजापति पर नवरात्रि के दौरान मुंबा देवी मंदिर में पूजा कराने वाले पुजारी अखिलेश पांडे ने दक्षिणा को लेकर आरोप लगाए हैं। पुजारी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने पूजा के लिए ₹11000 तय होने के बावजूद केवल ₹500 दिए जाने की बात कही है। वहीं विधायक नरेंद्र प्रजापति की ओर से इन आरोपों को निराधार बताया गया है। मामले में मंदिर के मुख्य आचार्य पंडित संजीव उर्मालिया और विष्णु देव कुशवाहा ने भी विधायक का पक्ष रखते हुए आरोपों को गलत बताया है। शाम 7 बजे रावण दहन किया जाएगा उज्जैन में दशहरे के बाद भी रावण दहन का सिलसिला जारी है। 20 अक्टूबर को शहर में चार स्थानों पर और 21 अक्टूबर को तीन स्थानों पर रावण दहन के बाद गुरुवार को भी दो जगह आयोजन होंगे।नानाखेड़ा मैदान और फ्रीगंज क्षेत्र के जाल स्कूल ग्राउंड में शाम 7 बजे रावण दहन किया जाएगा। दोनों जगह दहन से पहले आतिशबाजी होगी। आयोजकों के मुताबिक करीब एक घंटे तक आतिशबाजी की जाएगी। कन्या भोज में बुलाई 7 बच्चियां...चोरी के आरोप में पीटा इंदौर में कन्या भोज के लिए गईं सात बच्चियों को फ्लैट में बंधक बनाने और उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। मामला शहनाई रेसीडेंसी का है। बच्चियों के परिजन की शिकायत पर एमआईजी पुलिस ने 62 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षिका अनिता मोहता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बच्चियों के बयान दर्ज किए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों ने विरोध शुरू कर दिया भोपाल मास्टर प्लान के नए ड्राफ्ट को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों ने विरोध शुरू कर दिया है। किसानों का आरोप है कि प्रस्तावित प्लान में 66 गांवों की कृषि भूमि को रिवरफ्रंट फॉरेस्ट ग्रीन बेल्ट और अन्य आरक्षित श्रेणियों में शामिल करने से हजारों किसानों की खेती और आजीविका पर असर पड़ सकता है। बड़ा तालाब के आसपास की कृषि भूमि का भू-उपयोग बदलने के प्रस्ताव पर आपत्ति जताते हुए किसान गुरुवार को मुगालिया छाप से पदयात्रा निकालकर नगर तथा ग्राम निवेश (टीएंडसीपी) के संयुक्त संचालक कार्यालय पहुंचेंगे। एमपी के 11 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह भी पानी गिरेगा। 24 अक्टूबर से नए सिस्टम की वजह से उत्तर-पश्चिमी हिस्से में असर दिखेगा। वहीं अगले 2 दिन इंदौर संभाग में बारिश होगी। नर्मदापुरम में भी असर दिखेगा। मौसम केंद्र (IMD) के मुताबिक गुरुवार को इंदौर आलीराजपुर धार बड़वानी खरगोन बुरहानपुर खंडवा देवास हरदा नर्मदापुरम और बैतूल में बारिश का अलर्ट है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चलेगी।