Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
24-Oct-2026

मुंगेली के नेवासपुर में 17 वर्षीय राजनंदिनी मोहले की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की। परिजनों के मुताबिक 19 और 20 अक्टूबर की दरमियानी रात राजनंदिनी की गला दबाकर हत्या की गई थी। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। परिजनों का आरोप है कि दोनों आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई है जिससे परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कड़ी सजा की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि दो दिन के भीतर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। धान खरीदी की तारीख बोनस बढ़े हुए समर्थन मूल्य और एडवांस भुगतान को लेकर कांग्रेस के सवालों पर बीजेपी के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी होगी और इसे लेकर कांग्रेस या भूपेश बघेल को चिंता करने की जरूरत नहीं है। अजय चंद्राकर ने बढ़े हुए समर्थन मूल्य को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपने पांच साल के कार्यकाल में कांग्रेस ने समर्थन मूल्य के बाद बढ़ी राशि किसानों को कितनी बार दी थी। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को औचित्यहीन बताया। वहीं त्योहार के मद्देनजर किसानों को एडवांस राशि देने की मांग पर भी अजय चंद्राकर ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने पूछा कि भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में किसानों को कितनी बार एडवांस दिया गया था और सरकार में एडवांस देने की प्रक्रिया क्या है। उन्होंने कांग्रेस पर जनहित के मुद्दों से दूर होकर अनावश्यक राजनीति करने का आरोप लगाया। चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का विरोध तेज होने जा रहा है। 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि रैली में छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली में वोट चोरी और विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के जरिए मतदाता सूची से नाम काटे जाने के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। विपक्ष की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई जाएगी। बताया गया है कि दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में रैली आयोजित करने की अनुमति दे दी है। कांग्रेस का दावा है कि रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और विपक्षी दलों के नेता शामिल होकर चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाएंगे। बिलासपुर में वाहन चोरी के मामलों में सकरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं जिनकी कुल कीमत करीब 92 हजार रुपये बताई गई है। दोनों मामलों में चार वयस्क आरोपियों और एक अपचारी बालक समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पहले मामले में आशु कुमार यादव की हीरो एचएफ डीलक्स बाइक चोरी हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने मयंक उपाध्याय और हर्ष वैष्णव उर्फ अवि की संलिप्तता सामने आने पर कार्रवाई की और आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर बाइक बरामद की। वहीं दूसरे मामले में नितेश महलांगे की बजाज पल्सर चोरी हुई थी जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये है। जांच के बाद पुलिस ने अभिषेक सिंह अखिलेश्वर कीर्ति उर्फ कक्कू और एक अपचारी बालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक बरामद कर ली। वोट चोरी और चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी सांसद एवं प्रवक्ता संतोष पांडे ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्षी दलों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए चुनाव आयोग को निशाना बना रही है और मतदाताओं में डर पैदा करने की कोशिश कर रही है। संतोष पांडे ने कहा कि कांग्रेस पहले भी राफेल और ईवीएम जैसे मुद्दों को लेकर सवाल उठाती रही है और अब वोट चोरी का आरोप लगाकर मतदाताओं को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का वोट शेयर लगातार गिरा है और 1952 में करीब 45 प्रतिशत से घटकर 2024 में 21.4 प्रतिशत रह गया। बीजेपी सांसद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर जनता का लोकतंत्र से विश्वास कमजोर करना चाहती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने चुनाव प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए एसआईआर जैसी प्रक्रियाएं शुरू की हैं और चुनाव कानूनों में भी संशोधन किए गए हैं।