Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
21-Oct-2026

नहीं हुआ रावण दहन …स्टेडियम में मेघनाथ-कुंभकर्ण ही जले खंडवा में मंगलवार देर शाम हुई तेज बारिश ने दशहरे के आयोजनों में खलल डाल दिया। शहर में रावण दहन के पांच प्रमुख स्थानों में से सिर्फ दो जगह ही पुतले जलाए जा सके। स्टेडियम ग्राउंड में बारिश और तेज हवा से 51 फीट का रावण का पुतला टूटकर बिखर गया। यहां केवल मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन हुआ। मुख्यमंत्री ने नागरिकों को दशहरे की बधाई और मंगलकामनाएं दीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने रिश्तों का महत्व बताया और अपने आचरण से सभी को सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना का कार्य कर रहे हैं। दुनिया के 200 देश भारत को सम्मान की नजर से देख रहे हैं। अयोध्या में भगवान श्री राम आसीन हैं। आने वाले समय में मथुरा वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण भी मुस्कुराएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विजयादशमी के अवसर पर राजधानी भोपाल के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (कोलार) में रावण दहन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति करने वाली बेटियों और अन्य कलाकारों की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित नागरिकों को दशहरे की बधाई और मंगलकामनाएं दीं। 50KM की सत्य सनातन स्वाभिमान पैदल यात्रा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा 20 अक्टूबर को उज्जैन से शुरू हुई. महाकाल के दर्शन पार्थिव शिवलिंग निर्माण कन्या पूजन और भंडारे के बाद यात्रा भजन ढोल और धार्मिक झांकियों के साथ रवाना हुई. करीब 950 किलोमीटर का सफर तय कर 70 दिन में अयोध्या पहुंचने का लक्ष्य है. मंदिरों में चढ़ावे की पारदर्शिता भी यात्रा का प्रमुख मुद्दा है एमपी में वायरल फीवर के रोजाना 3 हजार मरीज एमपी में इन दिनों वायरल फीवर सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीज रोजाना अस्पतालों की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। भोपाल में ही जेपी हमीदिया और जिला अस्पतालों के साथ निजी क्लिनिकों में सर्दी-जुकाम व वायरल फीवर के करीब 600 मरीज रोज पहुंच रहे हैं। इंदौर में 500 जबलपुर में 500 ग्वालियर में 200 उज्जैन में 150 मरीज वायरल फीवर से पीड़ित हैं।इस तरह एमपी में अनुमानित 3 हजार मरीज रोजाना वायरल फीवर के आ रहे हैं। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान टमस नदी में डूबा युवक सतना के माधवगढ़ में मंगलवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान टमस नदी में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। काफी तलाश के बाद देर रात उसका शव नदी से बरामद किया गया। मृतक की पहचान मुख्त्यारगंज निवासी संजय रैक्वार के रूप में हुई है।