Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
20-Oct-2026

उत्तराखंड में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मिलावटखोरी के खिलाफ प्रदेशभर में निगरानी अभियान तेज कर दिया है। विभाग के अपर आयुक्त व ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि राज्य के सभी अभिहित अधिकारियों (DOs) को फील्ड में उतरकर खाद्य पदार्थों की सघन जांच करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। ​उन्होंने कहा कि इस बार पूर्व में चलाए गए जागरूकता कार्यक्रमों के कारण कुट्टू के आटे से जुड़ी समस्याओं पर प्रभावी रोक लगी है। वर्तमान में रंग-बिरंगी मिठाइयों की विशेष सैंपलिंग कराई जा रही है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनमें केवल मानक फूड-ग्रेड रंगों का ही प्रयोग हो क्योंकि अमानक रंगों से कार्सिनोजेनिक (कैंसर कारक) तत्वों का खतरा रहता है। ​इसके साथ ही छात्रों की सेहत को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के बड़े हॉस्टलों की मेस और भोजन व्यवस्था की भी नियमित मॉनिटरिंग और सैंपलिंग की जा रही है ताकि युवाओं को मिलावटरहित भोजन मिल सके। रामनगर के छोई क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई हैयहां राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) छोई में कार्यरत 54 वर्षीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विनेश कुमार की देर रात फांसी लगाने के बाद मौत हो गईघटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है सूचना मिलने पर परिजन और अन्य लोग उन्हें तत्काल रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया l मृतक की पहचान विनेश कुमार पुत्र प्रेम मसी उम्र 54 वर्ष के रूप में हुई है वह राजकीय इंटर कॉलेज छोई में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे जानकारी के अनुसार देर रात उन्होंने विद्यालय परिसर में फांसी लगा लीघटना की जानकारी मिलने के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके l वहीं रामनगर संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. सारिक ने बताया कि जब विनेश कुमार को अस्पताल लाया गया उस समय उनकी मृत्यु हो चुकी थीचिकित्सकों की ओर से इसकी सूचना संबंधित पुलिस को दे दी गई है इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। त्योहारी सीजन को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने घनी आबादी और व्यस्त बाजार क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की है। ​डीएम ने बताया कि बाजारों में बढ़ते ट्रैफिक और भीड़भाड़ की समस्या से निपटने के लिए अतिक्रमण हटाने और अवैध पार्किंग पर लगाम लगाने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने उपजिलाधिकारियों (SDMs) सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस प्रशासन को संयुक्त रूप से प्रवर्तन (enforcement) अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। ​प्रशासन के अनुसार त्योहारों के दौरान बाजारों में अनधिकृत रूप से वाहन खड़े करने और दुकानों के आगे सड़क तक अवैध रूप से सामान फैलाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि आम जनता और ग्राहकों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े। उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को देखते हुए 26 अक्टूबर से नया नियम लागू करने का आदेश दिया है। इसके तहत दुकानों पर खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे व काउंटर पर निर्माण तिथि और यूज बाई डेट प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। ​इस व्यवस्था पर FDA के अपर आयुक्त एवं स्टेट ड्रग्स कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि त्योहारों और मिलावट को रोकने के लिए प्रदेशभर में लगातार सैंपलिंग व जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को खाद्य पदार्थों और रंगों की गुणवत्ता जांचने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। मसूरी माल रोड स्थित होटल पैराडाइज मेनशन का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है जहां एक ओर होटल के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं वही इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण से यहां का नक्शा आवासीय रूप में पास किया गया है जिसमें मात्र तीन भवन दर्शाये गए हैं जबकि मौके पर होटल स्वामी द्वारा पांच मंजिला भवन बना कर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही है स्थानीय निवासियों द्वारा मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण और सीएम पोर्टल पर भी इसकी शिकायत की गई है लेकिन ऊंचे रसूख के चलते इस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है जहां एक और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा आम लोगों के भवनों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है लेकिन माल रोड स्थित पैराडाइज मेनशन होटल पर अभी भी व्यवसायिक गतिविधियां संचालित होने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है स्थानीय लोगों द्वारा कई बार इस संबंध में उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के साथ ही सीएम पोर्टल पर भी शिकायतें दर्ज की गई है