Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
20-Oct-2026

दशहरा के पावन पर्व पर राजधानी भोपाल के तात्या टोपे नगर में रावण दहन किया गया । नागरिक कल्याण समिति के द्वारा यहां पिछले 67 वर्षों से लगातार रावण दहन होता चला रहा है । समिति के द्वारा इस वर्ष भी दशहरा पर नागरिक कल्याण समिति के द्वारा भवय कार्यक्रम आयोजित किया गया । दशहरा के इस कार्यक्रम में मंच पर राम दल के साथ भगवान श्री राम भैया लक्ष्मण और राम भक्त हनुमान मौजूद थे । मंच पर कार्यक्रम के दौरान सांसदआलोक शर्मा विधायक भगवान दास सबनानी महंत श्री 1008 राम प्रवेश दास जी महाराज सोनू जैन भाभा अजय श्रीवास्तव नीलू एक्सप्रेस मीडिया पत्र समूह के संपादक सनत कुमार जैन सुनील जैनविन विभा पटेल लिल्ली अग्रवाल जेपी धनोपिया रवि सक्सेना अमित शर्मा प्रवीण सक्सेना आनंद ताराण नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष जीएन व्यास सचिव मनीष ब्योहारी स्वागत अध्यक्ष वात्सल्य जैन सोनू भाभा वरिष्ठ सचिव अजय श्रीवास्तव नीलू सुनील जैनाविन सहित समिति के अन्य पदाधिकारी और समाज सेवी मौजूद थे। नागरिक कल्याण समिति ने इस वर्ष भी कई समाजसेवियों का स्वागत किया । जिसमें एक्सप्रेस मीडिया समूह के प्रधान संपादक सनत कुमार जैन का समाज सेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में सम्मान किया गया । सम्मान समारोह के बाद रावण दहन किया गया । भगवान श्री राम ने रावण कुंभकरण और मेघनाथ का वध किया । इसके बाद समिति के द्वारा भव्य आतिशबाजी भी की गई । इस कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे ।