Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
21-Oct-2026

दावा- CM मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार को दावा किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे रोका गया।AAP के मुताबिक पेरिस से लौटने के बाद अधिकारियों ने मान का 50 हजार रुपए का चालान भी काटा। अधिकारियों ने इसके पीछे ऊपर से बहुत दबाव होने की बात कही।दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने X पर पोस्ट कर कहा कि जैसे दशहरे पर रावण का घमंड खत्म हुआ था वैसे ही केंद्र सरकार का अहंकार टूटना चाहिए। मान पेरिस में 17 से 21 अक्टूबर तक चल रहे अंतरराष्ट्रीय फूड ट्रेड एग्जीबिशन SIAL पेरिस 2026 में शामिल हुए थे। केंद्र के फैसले के खिलाफ मान को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने फ्रांस दौरे की परमिशन दी थी। राहुल बोले-RSS महिलाओं को पुरुषों की संपत्ति मानता है राहुल गांधी ने मंगलवार को RSS को पुरुषों का संविधान विरोधी पंथ बताया।X पर पोस्ट में राहुल ने कहा कि RSS का मानना है कि महिलाएं पुरुषों की संपत्ति हैं। मैं शिव-शक्ति में भरोसा करता हूं। इसलिए उनके खिलाफ लड़ने में मुझे इतनी खुशी मिलती है।सबसे अच्छी बात यह है कि उनकी महिलाएं भी मेरे पक्ष में हैं। राहुल ने अपनी विचारधारा को “शिव-शक्ति” बताया। राहुल ने RSS पर लिंग असमानता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। चेन्नई में फाइनेंस इन्फ्लुएंसर वी हरीश की मौत चेन्नई में 27 साल के फाइनेंस इन्फ्लुएंसर वी हरीश की मौत हो गई। वे किराए के विला में फंदे से लटके मिले। हरीश के पिता ने उनकी मौत को सुसाइड बताते हुए साइबरबुलिंग का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि जेमुरिया Inc के CEO जेसन सैमुअल की शिकायतों के बाद मेटा ने हरीश का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया था। इसके बाद वे नए अकाउंट से वीडियो पोस्ट कर रहे थे। हरीश के इंस्टाग्राम पर 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। कमजोर मानसून का असर- कर्नाटक में 33% फसलें बर्बाद भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में अल नीनो का असर दिखने लगा है। कमजोर मानसून के कारण दक्षिण और पश्चिम भारत के कई राज्यों में जलाशयों का जलस्तर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। कर्नाटक आंध्र प्रदेश महाराष्ट्र और तेलंगाना में सूखे के हालात से खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर संकट गहरा गया है। केदारनाथ में तापमान माइनस 7°C राजस्थान में ओले गिरे राजस्थान के दक्षिणी जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। आज से अगले तीन दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 अक्टूबर से नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। वहीं पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।मध्य प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में पिछले 5 दिन से आंधी-बारिश हो रही है। अगले 2 दिन भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। मंगलवार को रतलाम महू समेत कई जगहों पर बारिश हुई।