Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
16-Oct-2026

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बालिका को धक्का मारकर पंडाल से निकाला इंदौर में गरबा उत्सव के दौरान एक बालिका के साथ बदसलूकी का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि गरबा खेलने के लिए पहुंची बालिका को एंट्री देने से मना करने के बाद विवाद हुआ है।इसके बाद भाजपा के जीजा बाई मंडल के अध्यक्ष कमल चौहान ने बालिका के साथ अभद्र व्यवहार किया और उसे धक्के देकर बाहर निकालने लगे। घटना गुरुवार रात शहर के पूर्वी क्षेत्र में आयोजित एक बड़े गरबा उत्सव की बताई जा रही है। OBC आरक्षण पर सरकार को 3 दिन का अल्टीमेटम मध्यप्रदेश में OBC आरक्षण के मुद्दे पर महासभा के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने 13% होल्ड कैंडिडेट्स को राहत देने की मांग रखी और सरकार को फैसला लेने के लिए तीन दिन का समय दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय में निर्णय नहीं हुआ तो फिर आंदोलन किया जाएगा। OBC आरक्षण को लेकर लंबे समय से लंबित नियुक्तियों और उम्मीदवारों के भविष्य का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। ट्विशा डेथ केस- सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल में ट्रायल रोका भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल के सेशन कोर्ट में चल रहे ट्रायल पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई दिल्ली ट्रांसफर करने की याचिका पर विपक्षी पक्ष को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया है। यह याचिका ट्विशा के पिता और शिकायतकर्ता नवनीधि शर्मा ने लगाई थी। सुनवाई शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अदालत में हुई। दतिया विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन पर हाईकोर्ट का नोटिस दतिया से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। विधायक पर चुनाव के दौरान FIR की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया गया है। घनश्याम सिंह ने उपचुनाव में भाजपा के आशुतोष को हराया था। अब मामले में अदालत के सामने निर्वाचन से जुड़े आरोपों पर पक्ष रखा जाएगा। भोपाल में तिरंगा लेकर जुटे CJP समर्थक दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में भोपाल में भी लोग तिरंगा लेकर जुटे।शुक्रवार को बोर्ड ऑफिस क्षेत्र में एकत्रित हुए लोगों ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ और ‘ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा’ के नारे लगाए। बीजेपी बोली-राहुल भारत में बांग्लादेश जैसा आंदोलन चाहते हैं मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर राजनीतिक प्रतिरोध के नाम पर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए सत्ता हासिल नहीं कर पाने के कारण कांग्रेस अब ‘रिजीम चेंज’ के नाम पर सत्ता हथियाने का प्रयास कर रही है। लोया ने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या वह भारत में बांग्लादेश जैसा आंदोलन खड़ा करने का समर्थन करती है जिसमें हिंसा और जान-माल का नुकसान हो। किसानों के लिए अड़े सक्सेनानोटिस के बाद भाजपा से इस्तीफा किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करने वाले छिंदवाड़ा जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी की ओर से अनुशासनहीनता के मामले में 7 दिन के भीतर जवाब मांगे जाने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। अमित सक्सेना ने भाजपा जिला अध्यक्ष के नाम इस्तीफा पत्र जारी कर स्पष्ट किया कि वे किसानों के मुद्दों को उठाना जारी रखेंगे।