Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
15-Oct-2026

जबलपुर-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए नई कंपनी मोहन कैबिनेट ने जबलपुर-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए नई कंपनी के गठन को मंजूरी दी है। जबलपुर-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड राज्य शासन के स्वामित्व में काम करेगी।राज्य सरकार कंपनी को शुरुआती अंश पूंजी के रूप में ₹100 करोड़ देगी। इसका मुख्य उद्देश्य कॉरिडोर में उद्योगों के लिए नियोजित इंडस्ट्रियल हब विकसित करना निवेश आकर्षित करना और रोजगार के अवसर बढ़ाना होगा। भोपाल के न्यू मार्केट में आग के बाद एक्शन भोपाल के न्यू मार्केट में लगी भीषण आग के मामले में पुलिस ने बालाजी छोला भटूरे दुकान के संचालक पर एफआईआर दर्ज की है। जांच में पुलिस ने पाया कि आगजनी में दुकान संचालक की लापरवाही थी। भट्टी के पास कपड़े रखे थे। जिससे आग भड़की थी। इधर आज से नगर निगम हॉकर्स जोन की शिफ्टिंग की कार्रवाई करेगा। टीटी नगर स्टेडियम के पास हॉकर्स शिफ्ट किए जाएंगे। SIR के खिलाफ SC में दिग्विजय सिंह की याचिका पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपनी प्रस्तावित सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को धार्मिक आयोजन के साथ राम मंदिर निर्माण से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और मतदाता अधिकारों के मुद्दे से भी जोड़ा है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के राम मंदिर पर दिए बयान की घोर निंदा करते हुए उनसे माफी मांगने या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनका इस्तीफा लेने की मांग की।साथ ही निर्वाचन आयोग के ECI-Net सॉफ्टवेयर मतदाता सूची से नाम काटने की प्रक्रिया और फॉर्म-6 में कथित बदलाव पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में निर्वाचन आयोग के सामने 23 मांगें रखी हैं और गृह मंत्रालय को भी पक्षकार बनाया है। इंदौर में जलसंकट महापौर ने 50 करोड़ का पैकेज मांगा देश में कमजोर मानसून ने जल संकट की आशंका बढ़ा दी है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सामान्य तौर पर होने वाली करीब 37 इंच बारिश के मुकाबले इस बार 23 इंच पानी ही बरसा है। इसके मद्देनजर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जल प्रबंधन के लिए 50 करोड़ रुपए के पैकेज की मांग की है।इंदौर में जलसंकट से निपटने के उपायों पर चर्चा के लिए गुरुवार सुबह नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट इंदौर नगर निगम समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। कोसमी से आदिवासियों का भोपाल तक पैदल मार्च सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के कोसमी गांव में वन विकास निगम की कार्रवाई से नाराज हजारों आदिवासी सड़कों पर उतर आए हैं। आदिवासियों का आरोप है कि निगम ने उनके मकान तोड़े और उनके खेत बर्बाद कर दिए। इससे नाराज आदिवासी गुरुवार सुबह न्याय की मांग को लेकर पदयात्रा शुरू कर सीहोर से राजधानी भोपाल के लिए निकल पड़े। गुरुवार रात जत्था कोनाझिर में रुकेगा। इंदौर में रास्ता रोककर पंडाल लगाने पर एफआईआर इंदौर के गांधी नगर में पंडाल लगाकर रास्ता बाधित करने के मामले में हाई कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। डीसीपी नरेंद्र रावत ने कोर्ट में उपस्थित होकर बताया कि पंडाल से 10 फीट का रास्ता खुलवा दिया गया है। साथ ही अवैध अतिक्रमण के मामले में आयोजक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस पर कोर्ट ने सवाल किया कि जब रास्ता बाधित था तो पहले कार्रवाई क्यों नहीं की गई? डीसीपी ने बताया कि आयोजक को पहले नोटिस दिया गया था। MP में आज से 4 दिन आंधी-बारिश मध्य प्रदेश में गुरुवार से अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट है। ग्वालियर और चंबल संभाग में ज्यादा असर रहेगा जबकि उज्जैन सागर और रीवा संभाग के कुछ जिले भी भीगेंगे।गुरुवार को 7 जिले- ग्वालियर शिवपुरी श्योपुर मुरैना भिंड नीमच और मंदसौर में बारिश का दौर रहेगा जबकि 16 17 और 18 अक्टूबर को बारिश का दायरा बढ़ जाएगा। यहां 30 से 40Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान भी है।