Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
14-Oct-2026

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के कोसमी में वन विकास निगम की कार्रवाई के बाद आदिवासी बारेला समाज ने न्याय की मांग को लेकर गुरुवार से कोसमी से भोपाल तक पदयात्रा करने का ऐलान किया है। समाज के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई और कब्जे वाली जमीन के पट्टे देने की मांग करेंगे। पीड़ितों का कहना है कि वे वर्षों से उक्त भूमि पर खेती कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। हाल ही में वन विकास निगम ने कक्ष क्रमांक 426 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए झोपड़ियां तोड़ीं खड़ी फसल नष्ट की और एक कुएं को मिट्टी से भर दिया। कार्रवाई के विरोध में प्रभावित परिवार वन विकास निगम के डिपो में चार दिनों से धरने पर बैठे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल संभाग के कमिश्नर और सीहोर कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से चर्चा की। अधिकारियों के मुताबिक सभी तथ्यों की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।