जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने 13 अक्टूबर को वनपाल और प्रभारी डिप्टी रेंजर सुनील बनवारी को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा। लोकायुक्त के अनुसार बिछुआ निवासी फर्नीचर कारोबारी मोखराम मालवीय ने शिकायत की थी कि उनके भाई लेखराम मालवीय के नाम पर इमारती लकड़ी के कारोबार का पंजीयन है। लकड़ी की खरीदी से जुड़ी हर तीन महीने की जानकारी पर हस्ताक्षर करने के बदले सुनील बनवारी ने 3 हजार रुपए मांगे थे। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि रकम नहीं देने पर पंजीयन रद्द करने की धमकी दी गई थीशिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त टीम ने आरोपी के शासकीय आवास पर कार्रवाई की और उसे रिश्वत की रकम लेते पकड़ा है भाजपा के अनुशासनहीनता के नोटिस के बीच जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना मंगलवार को किसानों के साथ सड़क पर उतरे। युवा शक्ति किसान संगठन के बैनर तले निकली रैली में उन्होंने छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने फसल सर्वे और मुआवजे की मांग उठाई। सभा में सक्सेना ने कहा “कर दो निष्कासन मैं सर्कस का शेर नहीं हूं जनता के लिए लड़ता रहूंगा।” उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तारीफ की और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर माचागोरा डेम प्रभावित किसानों को चार गुना मुआवजा देने के वादे को लेकर निशाना साधा। सक्सेना ने चौसरा न्यूक्लियर प्लांट का मुद्दा भी उठाया। सभा के बाद किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अल्पवर्षा से फसलें खराब होने के बाद मंगलवार को पांढुरना जिला मुख्यालय में हजारों किसानों ने ट्रैक्टर और बैलगाड़ियों के साथ विशाल रैली निकालकर प्रदर्शन किया। हाथों में खराब फसल लेकर पहुंचे किसानों ने जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की और कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों के प्रदर्शन के चलते शहर की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई।ज्ञापन में किसानों ने 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता संपूर्ण कर्ज माफी फसल बीमा का समय पर भुगतान बच्चों की शैक्षणिक फीस माफ करने पशुओं के लिए चारा-पानी और जंगली जानवरों से सुरक्षा सहित 10 मांगें रखीं