Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
13-Oct-2026

MP के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने गवर्नर चुनाव से पहले उत्तराखंड में राज्यपाल बदले गए हैं। डॉ. ढाल सिंह बिसेन को देवभूमि उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह की जगह पद संभालेंगे। CM धामी ने उन्हें बधाई दी है। मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. बिसेन को लंबा राजनीतिक अनुभव रखने वाला नेता माना जाता है। सनातन हिंदू एकता रथयात्रा दमोह के लिए रवाना बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा तीसरे दिन दमोह जिले के हटा से रवाना हो गई। इससे पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने गौरी शंकर भगवान के दर्शन किए। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ राष्ट्रगान के बाद बच्चों को सनातन धर्म हिंदू एकता और सामाजिक समरसता से जुड़े सात वचनों की शपथ दिलाई गई। डिप्टी CM देवड़ा के OSD रहे रायचुरा सस्पेंड मध्य प्रदेश के डिप्टी CM जगदीश देवड़ा के OSD रहे दीपम रायचुरा को सस्पेंड कर दिया गया है। आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने सोमवार रात को यह आदेश जारी किया। शराब दुकान टेंडर में गड़बड़ी उजागर होने के बाद उन्हें OSD पद से हटाया गया था। अब जांच में 2.75 करोड़ रुपए की फर्जी FDR स्वीकारने और बिना पार्टनरशिप डीड लाइसेंस ट्रांसफर करने जैसी गड़बड़ियां सामने आने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई है। रायचुरा पर भोपाल में दो शराब दुकानें दिलाने के बदले एक करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप भी है। लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ग्वालियर में सोमवार शाम पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा लिफ्ट में फंस गए। वे जयेंद्रगंज में इंग्लिश कोचिंग क्लासेस की नई ब्रांच का उद्घाटन करने पहुंचे थे। पहले फ्लोर से तीसरे फ्लोर पर जाते समय लिफ्ट दूसरे फ्लोर पर तकनीकी खराबी के कारण अटक गई। करीब 10 से 15 मिनट बाद कर्मचारियों ने दरवाजा खोलकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। पिता-चाचा की हत्या का बदला लेने 6 लोगों का मर्डर मुरैना जिले में 6 लोगों की हत्या के मामले में फरार आरोपी रामसिंह धीरसिंह तोमर को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। 5 मई 2023 को लेपा गांव में एक ही परिवार के 3 महिलाओं और 3 पुरुषों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।पुलिस के मुताबिक आरोपी करीब 3 साल से फरार था। क्राइम ब्रांच ने 7 दिन तक ऑपरेशन चलाकर उसे गुरुग्राम के एक वेयरहाउस से पकड़ा। आरोपी पर 30 हजार रुपए इनाम भी घोषित था।