Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
12-Oct-2026

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सीएम हाउस में मंत्रिपरिषद की विशेष बैठक के बाद प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर संकल्प पारित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक का सफर और गठबंधन की राजनीति के दौर में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाना महत्वपूर्ण राजनीतिक पड़ाव हैं। मुख्यमंत्री ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को मिले बहुमत का उल्लेख किया और प्रधानमंत्री के दीर्घायु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब कल्याण के तहत 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन दिए जाने का उल्लेख किया। उन्होंने जनधन योजना मुद्रा योजना प्रधानमंत्री आवास योजना जल जीवन मिशन आयुष्मान भारत स्वामित्व योजना पीएम स्वनिधि और उज्ज्वला योजना को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से अलग-अलग वर्गों तक सरकारी सहायता पहुंचाने का प्रयास किया गया है।