रीवा के सरई कला-रोझौही में टाटा न्यूक्लियर प्लांट का विरोध रीवा जिले की सिरमौर तहसील के सरई कला और रोझौही क्षेत्र में प्रस्तावित टाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर आज कंपनी प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही। बोरहोल का काम कराने पहुंची टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने एकजुट होकर काम रुकवा दिया और परियोजना को निरस्त करने की मांग उठाई। इंदौर- रिपोर्ट लिखाने पहुंचे BJP कार्यकर्ता को थाने में घसीटा-पीटा इंदौर के एरोड्रम थाने में शुक्रवार रात भाजपा कार्यकर्ता पं. जयदीप दुबे और उनके जीजा पंकज चौबे के साथ मारपीट करने और घसीटने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक गोलू शुक्ला के 400 से ज्यादा समर्थक थाने पहुंच गए। उन्होंने संबंधित पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ने पर एडिशनल डीसीपी सुमित केरकट्टा पहुंचे। उन्होंने देर रात टीआई वेदेंद्र सिंह कुशवाह समेत 7 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। इसके बाद विरोध शांत हुआ। भोपाल-इंदौर मेट्रो में 11 अक्टूबर से टिकट पर अतिरिक्त छूट भोपाल और इंदौर मेट्रो में 11 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक टिकट पर विशेष छूट मिलेगी। सिंगल जर्नी टिकट पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त रिटर्न टिकट पर कुल 30 प्रतिशत और ग्रुप टिकट पर 35 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। अब कम से कम आठ के बजाय दो यात्री भी ग्रुप टिकट ले सकेंगे। ई-वॉलेट रिचार्ज पर मिलने वाले बोनस से यात्रियों की कुल बचत बढ़ सकती है। भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले के लिए इंदौर तैयार होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले को लेकर इंदौर में तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को दोनों टीमों के खिलाड़ी चार्टर्ड फ्लाइट से दोपहर करीब 2:40 बजे इंदौर पहुंचेंगे। MP के पूर्वी हिस्से में आज भी आंधी-बारिश के आसार मध्य प्रदेश में मानसूनी विदाई के बाद भी चक्रवात (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और ट्रफ लाइन एक्टिव होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। रीवा मऊगंज सीधी और सिंगरौली में शनिवार को भी गर्जना के साथ हलकी बारिश का अनुमान है। हालांकि 3 दिन तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी।