भोपाल आ रहे आदिवासी गुरुवार रात वापस लौट गए सीहोर के कोसमी में वन विभाग की कार्रवाई के विरोध में भोपाल आ रहे आदिवासी गुरुवार रात वापस लौट गए। भाजपा सूत्रों के मुताबिक सरकार ने उनकी सभी मांगें मान ली हैं। कलेक्टर बालागुरु के ने उन्हें समझाया। इसके बाद आदिवासी पदयात्रा समाप्त कर बस से कोसमी रवाना हुए।इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर प्रभावित आदिवासी परिवारों के 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और आदिवासी वित्त विकास निगम की अध्यक्ष निर्मला बरेला भी मौजूद थीं। CM के दौरे से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष घर पर नजरबंद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुरैना दौरे से पहले पुलिस ने शुक्रवार सुबह कांग्रेस जिला अध्यक्ष मधुराज तोमर के घर पहुंचकर उन्हें डिटेन कर लिया। सुबह करीब 9:45 बजे पहुंची पुलिस ने फिलहाल उन्हें घर पर ही नजरबंद रखा है। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा घेराव किए जाने की सूचना के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है। उज्जैन में गरबा एंट्री के लिए पास बेचने पर हंगामा उज्जैन में नवरात्रि के दौरान गरबा आयोजनों में एंट्री के लिए रुपए लेने पर विवाद खड़ा हो गया है। प्रशासन ने निशुल्क आयोजन की शर्त पर अनुमति दी थी लेकिन कई पांडालों में प्रवेश के लिए ₹150 से ₹1500 तक के पास बेचे जाने की शिकायत सामने आई। गुरुवार रात हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मित्तल होटल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। हंगामे के बाद आयोजकों ने सभी के लिए एंट्री निशुल्क करने की बात कही। वहीं दो आयोजकों ने अपने आयोजन निरस्त कर दिए। नर्सिंग ऑफिसर को मारकर मगरमच्छों वाली नदी में फेंका भिंड की नर्सिंग ऑफिसर स्नेहलता को 50 किलोमीटर दूर ले जाकर गला दबाकर तड़पाया फिर हत्या कर दी। इसके बाद शव उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में पांच नदियों के संगम पचनदा में फेंक दिया। आरोपी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखाई। पूछताछ में आरोपी सत्यप्रकाश ने कहा- मैंने स्नेहलता की हत्या की है।कोतवाली पुलिस गुरुवार को आरोपी को लेकर पचनदा पहुंची। नदी में शव की तलाश की गई लेकिन अब तक बरामदगी नहीं हुई है। पुलिस को आशंका है कि नदी में मौजूद घड़ियाल और मगरमच्छ शव को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ग्वालियर-शिवपुरी समेत 5 जिलों में आज बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) सक्रिय है। इस वजह से अगले 4 दिन तक ग्वालियर चंबल उज्जैन सागर और रीवा संभाग में मौसम बदला रहेगा। शुक्रवार को ग्वालियर श्योपुर भिंड मुरैना और शिवपुरी में आंधी-बारिश का अलर्ट है। IMD (मौसम केंद्र) के मुताबिक 15 अक्टूबर को अधिकृत रूप से पूरे देश से मानसून लौट गया है लेकिन अभी भी कई सिस्टम एक्टिव है। जिसकी वजह से बारिश का दौर है। एमपी से एक ट्रफ गुजर रही है। वहीं उत्तरी हिस्से में दो सिस्टम एक्टिव है। इनकी वजह से प्रदेश में मौसम बदलने का अनुमान है।