Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
16-Oct-2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की समीक्षा को लेकर कहा कि हेल्पलाइन को जनता का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का घर बैठे समाधान सुनिश्चित करना है। सीएम साय ने बताया कि लोग 1076 नंबर पर कॉल कर अपनी समस्या सीधे दर्ज करा सकते हैं। शिकायतों के निराकरण के लिए अलग-अलग मामलों के हिसाब से समय-सीमा तय की गई है। सरकार का प्रयास है कि तय समय के भीतर लोगों की समस्याओं का समाधान हो और उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में घरेलू विवाद के दौरान पति पर पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक शराब के नशे में आरोपी लालमणी यादव उर्फ मनीराम यादव ने पत्नी पर तारपीन तेल डालकर माचिस से आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी महिला चीखते हुए घर से बाहर निकली जिसके बाद पड़ोसियों ने आग बुझाकर उसकी जान बचाई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को अकलतरा से बिलासपुर और फिर रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने एसपी के निर्देश पर टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। रायपुर में उसकी मौजूदगी की सूचना मिलने पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। छत्तीसगढ़ में राजस्व पटवारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी है। पीवी ऐप से भौतिक सत्यापन में आ रही तकनीकी और व्यावहारिक दिक्कतों के साथ लंबित मांगों को लेकर पटवारी शासन-प्रशासन के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। गरियाबंद में पटवारियों ने विभागीय नोटिस की प्रतियां आग के हवाले कर विरोध जताया। गरियाबंद एसडीएम कार्यालय की ओर से कुछ पटवारियों को पॉलीगॉन सर्वे भौतिक सत्यापन और बस्तर मुन्ने योजना के तहत सर्वे का काम शुरू नहीं करने पर स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में 24 घंटे के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए थे। पटवारी संघ का आरोप है कि तकनीकी परेशानियों के बीच काम प्रभावित होने पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संघ वेतन विसंगति दूर करने पदोन्नति के लंबित मामलों का निराकरण और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहा है। मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है। बीजेपी की छत्तीसगढ़ प्रभारी स्मृति ईरानी के प्रदेश दौरे को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने स्मृति ईरानी के स्वागत को महंगी शक्कर और सिलेंडर के मुद्दे से जोड़कर तंज कसा है। इस पर वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। केदार कश्यप ने स्मृति ईरानी को महिला शक्ति का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका छत्तीसगढ़ आना प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी ने देश का नाम रोशन किया है और अब प्रदेश प्रभारी के तौर पर उनकी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केदार कश्यप ने कहा कि स्मृति ईरानी के आने से कांग्रेस को तकलीफ होना स्वाभाविक है। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों को मौजूदा हालात के लिए जिम्मेदार बताते हुए पार्टी को अपनी नीतियों पर आत्ममंथन करने की नसीहत दी।