Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
30-Sep-2026

एमपी के नए भाजपा प्रभारी-सह प्रभारी बीजेपी कार्यालय पहुंचे भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार और प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल के बीजेपी कार्यालय पहुंच गए हैं। प्रदेश संगठन में नई जिम्मेदारी संभालने के बाद दोनों नेताओं का यह पहला महत्वपूर्ण दौरा है।शाम को बिप्लब कुमार बीजेपी कार्यालय पहुंचे। एमपी बीजेपी के बड़े नेता भी बीजेपी कार्यालय पहुंच गए हैं। यहां बैठक शुरू हो गई है। शाम की बैठक से पहले बिप्लब कुमार ने भोपाल के गुफा मंदिर पहुंचकर हनुमानजी के दर्शन किए। इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा और भोपाल सांसद आलोक शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन मध्यप्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पांढुर्णा में पुतला जंजीर से बांधकर 500 फीट घसीटा गया। देवास में प्रतीकात्मक अर्थी निकाली गई। बैतूल में पुतले को फांसी दी। वहीं इंदौर में पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। जबलपुर भिंड सागर दमोह और मंडला में वाटर कैनन चलाया गया। ग्वालियर में बैरिकेड्स तोड़कर कलेक्ट्रेट में घुसने की कोशिश हुई जबकि मऊगंज में दो बैरिकेड्स पार कर प्रदर्शनकारी तीसरे तक पहुंच गए। छतरपुर में प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट के तीनों गेट पार कर अंदर पहुंच गए। मप्र-शासन लिखी कार से उतरी महिला ने छात्रा को पीटा रायसेन के मुखर्जी नगर गेट के पास बुधवार दोपहर एक छात्रा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक कार छात्रा की स्कूटी के आगे जाकर रुकी। इसके बाद कार से उतरी महिला ने छात्रा से बहस करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। कार पर ‘मध्यप्रदेश शासन’ लिखा था।युवती बिजली कंपनी कार्यालय से घर लौट रही थी। मुखर्जी नगर गेट के पास एक लाल रंग की टाटा अल्ट्रोज कार उसकी स्कूटी के आगे आकर रुक गई। 6 महीने से आयुष्मान का पेमेंट नहींधरने पर बैठे डॉक्टर मरीजों का आयुष्मान योजना से इलाज करने वाले प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर्स बुधवार को भोपाल में प्रदर्शन करने सड़क पर उतर गए। जेपी हॉस्पिटल कैम्पस स्थित आयुष्मान योजना के कार्यालय पहुंचकर उन्होंने नारेबाजी की। प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन के बैनरतले हुए प्रदर्शन में उन्होंने एनबीएचएस को भी तुरंत हटाने की मांग की। एनबीएचएस सर्टिफिकेट मिलने के बाद अस्पताल में इलाज की पात्रता होगी। धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा का बुधवार (30 सितंबर) को समापन हो गया। उन्होंने ग्लाडा मैदान में दोपहर 12 से 2 बजे तक कथावाचन किया। इसके बाद कथा का विधिवत समापन किया गया। अंत में धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम लौट गए। दूसरी तरफ उनके खिलाफ लुधियाना पुलिस को शिकायत दी गई है। क्रिश्चियन कम्युनिटी के नेता ने उनके खिलाफ शिकायत देकर FIR करने की मांग की है। वहीं पंजाब के शाही इमाम ने धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणियों को लेकर इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग आज रात होगी। 5 IPS और 3 एसपीएस के तबादले गृह विभाग ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और राज्य पुलिस सेवा (SPS) के 8 अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें 5 आईपीएस और 3 एसपीएस हैं। 2023 बैच के आईपीएस अधिकारियों को एसडीओपी और सीएसपी पद से प्रमोट कर एडिशनल एसपी बनाया है। वहीं राज्य पुलिस सेवा के जिन अधिकारियों को स्थानांतरित किया है। उनमें से एक को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया है और दो अफसरों की पोस्टिंग पीएचक्यू में की है। इस तबादला आदेश में शाजापुर खंडवा जबलपुर ग्वालियर में एडिशनल एसपी बदले हैं। भोपाल में रिटायर्ड IAS की गला रेतकर हत्या भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की बुधवार सुबह सूरजनगर स्थित घर में हत्या कर दी गई। उनका शव कमरे में जमीन पर मिला। गले पर धारदार हथियार के निशान हैं। घर में अलमारी के लॉक टूटे मिले। किचन में LPG सिलेंडर का पाइप निकला था जिससे पूरे घर में गैस भर गई थी। आग लगाने की साजिश थी। शुरुआती जांच में पुलिस का शक 27 सितंबर को काम पर रखे गए केयरटेकर वरुण कुमार पर है जो वारदात के बाद से लापता है। वरुण की आखिरी लोकेशन कुरवाई-बीना रोड मिली है। वरुण CCTV फुटेज में घर से जाते दिख रहा है।