Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
30-Sep-2026

कलेक्ट्रेट के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन CEC के मुखौटे वाले व्यक्ति को पहनाई हथकड़ी फूंका पुतला पेयजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं -सांसद शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा 100% नामांकन और अपार आईडी पूर्ण करने के निर्देश पोषण आहार योजना की राशि और खाद्यान्न समय पर देने की मांग मोगली बाल महोत्सव में परासिया अव्वल विजेता विद्यार्थी करेंगे पेंच की सैर मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को राजीव भवन से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनाकर एक व्यक्ति को हथकड़ी लगाई और शहर के प्रमुख मार्गों से उसका जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ सहित नारे लगाए। कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस-प्रशासन द्वारा वाटर कैनन के इस्तेमाल का कांग्रेस ने विरोध किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और कथित मतदाता सूची अनियमितताओं की जांच की मांग उठाई। कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर एसआईआर से संबंधित विधानसभा एवं बूथवार डेटा सार्वजनिक करने हटाए गए नामों की समीक्षा और पात्र मतदाताओं को नाम पुनः जुड़वाने का अवसर देने कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। अल्पवर्षा के चलते जिले में संभावित जल संकट को देखते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने बुधवार को दिशा समिति की बैठक में अधिकारियों को अभी से तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बांध तालाब और अन्य जलस्रोतों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि गर्मी में लोगों को पेयजल के लिए परेशान नहीं होना चाहिए। जलस्रोतों की सफाई रखरखाव और मेंटेनेंस के साथ जरूरत के अनुसार वैकल्पिक व्यवस्था की कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। सांसद ने जिला पंचायत पीएचई सिंचाई विभाग और जल जीवन मिशन सहित संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी हुई कमलनाथ के पत्र के बाद कृषि विद्यार्थियों को मिली बड़ी राहत पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र के बाद मध्यप्रदेश के कृषि संकाय के हजारों विद्यार्थियों की काउंसलिंग संबंधी समस्या का समाधान हो गया है। कमलनाथ ने पत्र के माध्यम से मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल के एजी-1 एजी-2 एजी-3 एवं एबीसी विषय समूह के विद्यार्थियों को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर-यूजी) की काउंसलिंग में मान्यता नहीं मिलने का मुद्दा उठाया था। इस पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने संज्ञान लेते हुए बताया कि आईसीएआर-यूजी काउंसलिंग 2025 की गाइडलाइन पर पुनर्विचार कर एबीसी एवं इंटर एग्रीकल्चर स्ट्रीम के विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर प्रदान किया गया है। साथ ही विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को एबीसी विषय समूह के विद्यार्थियों के दाखिले को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं। मोहखेड़ विकासखंड की मासिक समीक्षा बैठक जनपद पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी जे.के. इडपाचे और सहायक संचालक डेहरिया ने प्राचार्यों एवं जनशिक्षकों के साथ अकादमिक और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की।जिला शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 1 से 12 तक विद्यार्थियों का 100 प्रतिशत नामांकन अपार आईडी की पूर्णता गणवेश साइकिल और पुस्तकों के वितरण की पोर्टल प्रविष्टि छात्रवृत्ति ई-अटेंडेंस एमपी टॉस प्रोफाइल सीएम हेल्पलाइन स्वच्छता पेयजल व्यवस्था “एक पेड़ मां के नाम” अभियान और तिमाही परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में बीईओ डब्ल्यू.आर. खापरे बीआरसी संगीत जैन प्राचार्य और जनशिक्षक उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत काम कर रहीं महिला स्व-सहायता समूहों और रसोइया बहनों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय महिला स्व-सहायता समूह महासंघ मध्यप्रदेश ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। महासंघ ने जून माह की लंबित राशि का तत्काल भुगतान करने सभी जिलों में पूर्व व्यवस्था के अनुसार एक साथ राशि और खाद्यान्न जारी करने तथा भुगतान में देरी नहीं करने की मांग की। ज्ञापन में कम मानदेय जर्जर किचन शेड गैस सहित मूलभूत सुविधाओं की कमी का भी उल्लेख किया गया शासकीय सांदीपनी विद्यालय गुरैया में जिला स्तरीय मोगली बाल महोत्सव के तहत प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिले के सभी 9 विकासखंडों से पहुंचे विद्यार्थियों ने कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग में वन्यजीव पर्यावरण और मोगली के पात्रों से जुड़े सवालों के जवाब देकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कनिष्ठ वर्ग में परासिया विकासखंड के दिया बेलवंशी और आयुष झा प्रथम रहे जबकि वरिष्ठ वर्ग में परासिया के चमन मर्राफा और साक्षी परानी ने प्रथम स्थान हासिल किया। हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं लगाना पड़ा भारी 103 चालान से वसूले 35900 रुपए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस ने बुधवार को हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 78 लोगों के चालान बनाकर 23400 रुपए तथा बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले 25 लोगों से 12500 रुपए समन शुल्क वसूला गया। इस तरह पुलिस ने कुल 103 चालान बनाकर 35900 रुपए की कार्रवाई की। सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच सुरक्षा सावधानियों की दी जानकारी स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत नगर पालिक निगम द्वारा आज सितंबर को टाउन हॉल में सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों के सहयोग से आयोजित शिविर में सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण ब्लड प्रेशर व शुगर की जांच के साथ चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। चिकित्सकों ने सफाई कार्य के दौरान स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी सावधानियों की जानकारी देते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच और आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के उपयोग के लिए प्रेरित किया। SIR प्रक्रिया की पारदर्शिता पर AAP ने उठाए सवाल विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को लेकर आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने सवाल उठाते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष सतीश राजपूत के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में मतदाता सूची में कथित विलोपन और संशोधन की प्रक्रिया से जुड़े अभिलेख सार्वजनिक करने तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई।