Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
30-Sep-2026

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बालाघाट के बिरसा में आगमन 1 को पीडि़त परिवारों से करेंगे मुलाकात 10 साल से सड़क की आस बरसात में कीचड़ के बीच जिंदगी! तिनगड़ी सेमरटोला के आदिवासी किसान बोले—कब खत्म होगा यह ‘कीचड़ वाला सफर’? खेत में घास काटते समय सर्पदंश किसान की मौत नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 1 अक्टूबर को बालाघाट जिले में आगमन होगा। बालाघाट प्रवास के दौरान राहुल गांधी बिरसा क्षेत्र के ग्राम जगला में मृत बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से चर्चा करेंगे। मध्यप्रदेश के कांग्रेस मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने बुधवार की शाम को पत्रकारों से चर्चा करते हुए राहुल गांधी के आगमन के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने अन्य विषयों पर भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए जमकर निशाना साधा। विकास के दावों के बीच बालाघाट जिले की लामता तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सकरी का तिनगड़ी सेमरटोला आज भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए जूझ रहा है। यहां करीब 5 से 7 परिवार बरसात में कीचड़ से भरे रास्ते पर चलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए वे पिछले करीब 10 वर्षों से आवेदन और गुहार लगा रहे हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। बरसात शुरू होते ही तिनगड़ी सेमरटोला का रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है। हालत यह है कि ग्रामीणों के लिए खेत गांव स्कूल और स्वास्थ्य सुविधा तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क की खराब स्थिति का सबसे ज्यादा असर उन परिवारों पर पड़ता है जो तिनगड़ी से करीब 2 किलोमीटर दूर खेतों में मकान बनाकर रह रहे हैं। बालाघाट के लालबर्रा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम बल्हारपुर में जहरीले सर्प के काटने से 57 वर्षीय सुखराम गोले की मौत हो गई। बताया गया कि 30 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे सुखराम खेत में कृषि कार्य और मवेशियों के लिए घास काटने गए थे। इसी दौरान घास में छिपे सर्प ने उन्हें डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लालबर्रा अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। १७ अक्टूबर से प्रारंभ हिंदी साहित्य पखवाड़ा के समापन अवसर २ अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के दिन सहमत संस्था व हिन्दी साहित्य भारती के संयुक्त तत्वाधान में नगर पालिका सभागार में अभिव्यंजना साहित्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम दोपहर २ बजे से शाम ५ बजे तक संचालित होगा। इसमें जिले के करीब ३० से अधिक साहित्यकारों द्वारा अपनी रचना प्रस्तुत की जाएगी। इस संबंध में ३० सितंबर को स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने पत्रकारों से चर्चा में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा साहित्य को जन-जन तक पहुंचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। चारागाह व चरनोई भूमि एवं छोटे झाड़ के जंगल को बिना मद परिवर्तन कराए कोई भी निर्माण कार्य नहीं कराया जा सकता है। लेकिन जिले के जनपद पंचायत लालबर्रा अंतर्गत ग्राम पंचायत कोपे में पूर्व ग्राम पंचायत सरपंच व सचिव द्वारा उक्त भूमि पर बिना मद परिवर्तन के सीसी रोड शौचालय व आवास का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही के पास पट्टा होना जरूरी है लेकिन बिना पट्टा दिए ही छोटे झाड़ के जंगल में आवास का निर्माण करा दिया गया है। इसकी शिकायत ग्राम कोपे निवासी बाबा नरेश बंसोड़ द्वारा की गई थी। शिकायत पर मामले की जांच जनपद पंचायत लालबर्रा के सहायक यंत्री मीनाक्षी नागेश्वर व टीम द्वारा की गई थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद भी दोषियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।