नहलेसरा डेम में मिला बाघ का शव वन विभाग में हडक़ंप पंचायत उपचुनाव में 62.48 मतदाताओं ने किया मतदान महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने सौंपा ज्ञापन जिले में बाघों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कटंगी वन परिक्षेत्र के नहलेसरा डेम में एक बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वॉड की मदद से आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बाघ के शव को कब्जे में लिया। मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। वन विभाग ने बाघ के शव का पोस्टमार्टम शुरू कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। जिले की तीन ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के निर्वाचन के लिए 29 सितंबर को 62.48 मतदाताओं ने शांतिपूर्ण मतदान किया। मतदान सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक हुआ। ग्राम पंचायत खुरपुड़ी में सबसे अधिक तो भरवेली में सबसे कम मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भरवेली में मतदाताओं ने वीवीपेट पर्ची नहीं मिलने की शिकायत भी बताई। जानकारी के अनुसार भरवेली में 55.31 प्रतिशत खुरपुडी में 89.39 प्रतिशत और एकोडी में 71.73 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान के लिए ग्राम पंचायत भरवेली में 15 मतदान केंद्र ग्राम पंचायत एकोड़ी में 4 मतदान केंद्र और ग्राम पंचायत खुरपुडी में 2 मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदाताओं द्वारा डाले गए मतों की गणना 3 अक्टूबर को संबंधित विकासखंड मुख्यालय पर की जाएगी। मतगणना के बाद सरपंच पद के उप निर्वाचन का परिणाम घोषित किया जाएगा। जिले के विभिन्न तहसील अंतर्गत गावों में अवैध रूप से बिक रही कच्ची पक्की शराब के खिलाफ महिलाओं द्वारा गांव-गांव नशा मुक्ति संगठन तैयार कर अवैध शराब पर रोक लगाने मुहिम चलाई जा रही है। लेकिन नशे पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। मंगलवार को भी जनसुनवाई में ग्राम पंचायत गड़दा व शहर मुख्यालय के समीपस्थ गांव खुरसोड़ी की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है। नशा मुक्ति समिति की महिलाओं ने बताया कि गांव में अवैध कच्ची पक्की शराब का विक्रय होने से माहौल खराब हो रहा है। नई युवा पीढ़ी भी नशा कर रहे है इससे उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है। वहीं घर में शराब पीकर आकर पत्नि व बच्चों से विवाद किया जाता है। उन्होंने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अवैध शराब विक्रय करने वालों पर कड़ी कार्रवाई किया जाए व इस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा से प्रेरित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका अध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने अपना जन्मदिन जनसेवा के रूप में मनाया। दिन की शुरुआत गुजरी बाजार में स्वच्छता अभियान से हुई। इसके बाद मोती उद्यान की पाल पर मियावाकी पद्धति से लगभग 200 पौधे लगाए गए। तत्पश्चात धर्मशाला और गठिया गांव पहुँचकर बैगा परिवारों से भेंट की गई। इस अवसर पर परिवारों को आवश्यक एवं पौष्टिक खाद्य सामग्री से तैयार फूड किट वितरित की गई। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि सामग्री का चयन परिवारों विशेषकर बच्चों के भोजन और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर किया गया। बालाघाट में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना को सरल और पारदर्शी बनाने को लेकर नई व्यवस्था लागू की जा रही है। अब खरीफ और रबी के लिए अलग-अलग साख सीमा के बजाय किसानों को वर्षभर के लिए एक साख सीमा उपलब्ध होगी। नवीन KCC की ICMIS पोर्टल पर ऑनलाइन स्वीकृति भी होगी। इसी व्यवस्था की जानकारी देने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मुख्यालय में 29 सितंबर को एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।