Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
25-Sep-2026

‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का पहला लुक जारी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर का पहला लुक बुधवार को सामने आया है। पोस्टर में रणबीर का इंटेंस और रॉ अंदाज नजर आ रहा है।रणबीर मोटी मूंछों खून के दाग वाली शर्ट और गॉगल्स में दिखाई दे रहे हैं। उनका लुक किरदार के रफ और मजबूत अंदाज की झलक देता है।शर्ट पर खून के दाग फिल्म की डार्क और एक्शन से भरपूर कहानी की ओर इशारा करते हैं। वहीं गॉगल्स उनके किरदार को स्टाइलिश लुक दे रहे हैं। सत्यनारायण पूजन में टी-सीरीज ऑफिस पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स गणेशोत्सव के मौके पर मुंबई स्थित टी-सीरीज ऑफिस में आयोजित सत्यनारायण पूजन में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। हर साल की तरह इस बार भी संगीत कंपनी टी-सीरीज के कार्यालय में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इस खास मौके पर वरुण धवन कार्तिक आर्यन टाइगर श्रॉफ तृप्ति डिमरी और आयुष्मान खुराना समेत कई कलाकारों ने बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सभी सितारे पारंपरिक भारतीय परिधानों में बप्पा के सामने माथा टेकते नजर आए। इस दौरान जैकी श्रॉफ वहां मौजूद फोटोग्राफर्स को प्रसाद बांटते नजर आए। अनुपम खेर बोले- गोविंदा अपने आसपास के माहौल से परेशान बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड और पत्नी सुनीता आहूजा के साथ जारी अनबन की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। अब अभिनेता अनुपम खेर ने गोविंदा की निजी जिंदगी पर प्रतिक्रिया दी है। फरीदून शहरयार को दिए इंटरव्यू में अनुपम खेर ने कहा कि गोविंदा बेहतरीन एक्टर हैं लेकिन उन्हें अपनी निजी जिंदगी और आदतों को काम पर हावी नहीं होने देना चाहिए।दरअसल हाल ही में वे कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे जबकि उनकी पत्नी सुनीता उसी दिन अकेली पहुंची थीं। एक्टर मुश्ताक खान को आज अंतिम विदाई वेलकम और आशिकी जैसी फिल्मों में काम करने वाले एक्टर मुश्ताक खान का 75 साल की उम्र में गुरूवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे।