राष्ट्रपति मुर्मू की सेलिब्रिटीज से अपील हेल्थ को नुकसान पहुंचाने वाले प्रोडक्ट्स का विज्ञापन न करें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय कलाकारों से स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक प्रोडक्ट्स का विज्ञापन नहीं करने की अपील की। गुजरात में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में उन्होंने कहा कि लोकप्रिय कलाकारों का युवाओं और बच्चों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। राष्ट्रपति ने कहा कि स्टार वही है जो रोशनी फैलाए अंधेरा नहीं। गोविंदा के साथ रूमर्ड गर्लफ्रेंड दिखीं सुनीता आहूजा का बयान चर्चा में गणपति उत्सव के दौरान अभिनेता गोविंदा को अभिनेत्री और रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करते देखा गया। इसके बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का एक बयान चर्चा में आ गया। मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी से बातचीत में सुनीता ने अपने पालतू कुत्ते विंटर का जिक्र करते हुए कहा कि इंसानों को जितना प्यार करो वे धोखा ही देते हैं। हालांकि उन्होंने अपने बयान में गोविंदा का नाम नहीं लिया। हार्वी वीनस्टीन को 15 साल की जेल की सजा हॉलीवुड फिल्ममेकर हार्वी वीनस्टीन को न्यूयॉर्क की अदालत ने यौन अपराध के मामले में 15 साल जेल की सजा सुनाई है। उन्हें ‘प्रोजेक्ट रनवे’ की प्रोडक्शन टीम में काम कर चुकी मिरियम हेली से जुड़े मामले में दोषी ठहराया गया था। यह सजा 2025 में हुए दोबारा ट्रायल में दोषसिद्धि के बाद सुनाई गई। अभियोजन पक्ष ने 20 साल की सजा की मांग की थी जबकि बचाव पक्ष ने उनकी स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देते हुए 9 साल की सजा की मांग की थी। शाहरुख खान देश के सबसे अमीर एक्टर सलमान खान भी लिस्ट में शामिल हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के मुताबिक शाहरुख खान 10 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर भारतीय अभिनेता बने हुए हैं। अमिताभ बच्चन 4 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं जबकि सलमान खान 3 हजार करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ पहली बार इस सूची में शामिल हुए हैं। ऋतिक रोशन की संपत्ति 2500 करोड़ रुपये बताई गई है। अल्लू अर्जुन की ‘राका’ ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की फिल्म ‘राका’ ने रिलीज से पहले ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। फिल्म के एक सिंगल सेशन में 37 कलाकारों का रियल टाइम मोशन कैप्चर किया गया। इसके लिए 92 कैमरों का इस्तेमाल किया गया। रिकॉर्ड बनाने वाली टीम में 4 साल के बच्चे से लेकर 70 साल तक के कलाकार शामिल रहे। इसके लिए लॉस एंजिल्स से आधुनिक तकनीक और उपकरण मंगवाए गए थे।