Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
23-Sep-2026

राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान महाकुंभ और आयुर्वेद सेवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय डिप्टी सीएम अरुण साव स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल केदार कश्यप और सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने बताया कि आयोजन में 2500 लोगों के रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है जिसमें 1000 से ज्यादा महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं 21 लोगों ने देहदान का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आयुर्वेद से जुड़े स्टॉल भी लगाए गए। टॉयज किताबों और स्टेशनरी कलेक्शन के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया गया। मुख्यमंत्री ने रक्तदान और देहदान करने वाले लोगों को बधाई दी। छत्तीसगढ़ बीजेपी में नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी की नियुक्ति के बाद सियासत तेज हो गई है। बीजेपी ने स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रभारी और सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी बनाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है।वहीं कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नियुक्ति बीजेपी का आंतरिक मामला है लेकिन स्मृति ईरानी के सामने प्रदेश संगठन में नेताओं के बीच समन्वय और पार्टी की अंदरूनी चुनौतियों से निपटने की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर भी स्मृति ईरानी से सवाल पूछने की बात कही।कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भी महंगाई को लेकर स्मृति ईरानी पर निशाना साधा और कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं उनसे सवाल करेंगी। उन्होंने बीजेपी में मतभेद और कार्यकर्ताओं के कांग्रेस से जुड़ने का दावा भी किया। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के तीन अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि रायपुर में लगातार बड़े क्रिकेट मैच हो रहे हैं और अब महिला क्रिकेट की मेजबानी छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियों को अपने ही मैदान पर अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों को खेलते देखना उनके लिए प्रेरणादायक होगा। बिलासपुर शहर में गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 24 और 25 सितंबर को होने वाले विसर्जन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था बनाई है। एसपी कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर ने गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रैली भीड़ प्रबंधन यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।एएसपी सिटी पंकज पटेल के मुताबिक पचरी घाट और छठ घाट को मुख्य विसर्जन स्थल निर्धारित किया गया है। बड़ी रैलियों और जुलूसों को देखते हुए पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। प्रशासन ने समितियों से निर्धारित नियमों का पालन करने और शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिमाओं के विसर्जन की अपील की है।


खबरें और भी हैं

कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की शिफ्टिंग का दूसरा चरण अब शुरू होने जा रहा है l नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी यानी NTCA से इसकी अनुमति मिलने के बाद कॉर्बेट प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं इस चरण में एक मेल और चार फीमेल समेत कुल पांच बाघों को कॉर्बेट नेशनल पार्क से राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा जाएगा l दरअसल बाघों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में स्थानांतरित करने का यह क्रम राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और वितरण को बेहतर करने के साथ-साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित परिस्थितियों को कम करने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है l इससे पहले क्रम के पहले चरण में दो मेल और तीन फीमेल समेत पांच बाघों को कॉर्बेट से राजाजी के ईस्टर्न जोन में भेजा गया था l अब दूसरे चरण में पांच और बाघों को राजाजी के वेस्टर्न जोन में भेजे जाने की तैयारी है. ण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। पहले कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में आग लगने शुरू