Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
22-Sep-2026

जबलपुर : रांझी थाना पुलिस ने अड़ीबाजी कर रंगदारी मांगने और मना करने पर मारपीट करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के पास से एक अवैध देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पकड़ा गया मुख्य आरोपी विशाल ठाकुर उर्फ पैंडा आपराधिक प्रवृत्ति का है जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट अवैध वसूली मारपीट व विस्फोटक अधिनियम जैसे 7 गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।जानकारी के अनुसार 19 सितंबर को इंदिरानगर धोबीघाट निवासी ऑटो चालक आयुष राजपूत ने शिकायत दर्ज कराई थी कि विशाल ठाकुर उर्फ पैंडा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उससे 10 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। पैसे देने से इनकार करने पर बदमाशों ने आयुष और उसके दोस्तों के साथ डंडों से जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की थी। जबलपुर : शहर के कांचघर क्षेत्र में किन्नर समुदाय से जुड़े दो पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद और मारपीट का मामला गहरा गया है। पीड़िता सजल सोनी और उनके साथियों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायती आवेदन सौंपकर पीकू किन्नर छोटू व उनके अन्य साथियों पर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ताओं के अनुसार 19 सितंबर को सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराने के बाद अस्पताल परिसर में भी उनके साथ दोबारा मारपीट की गई। दूसरी ओर दामिनी तिवारी ने अपने चेलों को बेवजह परेशान न करने की अपील की है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तुरंत घमापुर थाना प्रभारी को जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। पुलिस के मुताबिक शिकायत में नामजद आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ गिरफ्तारी और प्रतिबंधात्मक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही सिविल लाइन थाने में दर्ज प्राथमिक मामले का संज्ञान लेते हुए घमापुर पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। जबलपुर : कोतवाली थाना पुलिस ने दमोहनाका स्थित कदम ट्री होटल से ब्लैकमेलिंग के एक सनसनीखेज मामले में 32 वर्षीय युवती को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पर रियल एस्टेट कारोबारी से झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का संगीन आरोप है। सौदा 7 लाख रुपये में तय होने के बाद पहली किश्त के रूप में 2 लाख 50 हजार रुपये लेते ही पुलिस ने घेराबंदी कर युवती को दबोच लिया।पुलिस के अनुसार ग्वारीघाट निवासी कारोबारी सार्थक सिंह गौतम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वीरसिंहपुर पाली निवासी पूजा रैदास रोहाणी नाम की युवती पिछले दो महीनों से उसे ब्लैकमेल कर पैसे मांग रही थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कारोबारी के ज़रिए युवती को पैसे लेने होटल बुलाया और जैसे ही उसने 2लाख 50 हजार रुपये की रकम ली पहले से मौजूद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ अवैध वसूली की धाराओं में मामला दर्ज कर उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। कॉल डिटेल और चैट खंगालकर यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह में कौन-कौन शामिल हैं और पूर्व में भी किसी को निशाना बनाया गया है या नहीं। जबलपुर : कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत सीईओ बंगले के पास रविवार रात एक बड़ा हादसा टल गया जहाँ मरीज को लेकर अस्पताल जा रही एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना के तुरंत बाद एम्बुलेंस चालक मौके से भाग निकला। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे एक कार सवार ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस में फंसे मरीज और परिजनों को बाहर निकाला और अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।जानकारी के मुताबिक एम्बुलेंस बरेला से मरीज को लेकर शहर के अस्पताल की ओर आ रही थी तभी रात करीब पौने दस बजे सीईओ बंगले के समीप यह हादसा हो गया। दुर्घटना की खबर मिलते ही कैंट पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पलटी हुई एम्बुलेंस को जब्त कर लिया है। पुलिस अब फरार चालक की पतासाजी करने के साथ ही दुर्घटना के कारणों और मरीज के संबंध में जानकारी जुटा रही है। जबलपुर : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भगवती मानव कल्याण संगठन की तत्परता से पनागर पुलिस ने अवैध शराब ले जा रही एक बोलेरो को दबोच लिया। संगठन की सटीक सूचना पर रविवार सुबह करीब 9:20 बजे की गई इस कार्रवाई में वाहन से 5 पेटी शराब बरामद की गई। मौके से दो आरोपियों शिवशंकर जायसवाल और अमित कुमार कोरी को पकड़कर पनागर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया जिसके बाद पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने चिंता जाहिर करते हुए बताया कि पनागर की शराब दुकान से आसपास के गांवों में धड़ल्ले से अवैध सप्लाई की जा रही है जिससे ग्रामीण अंचल का माहौल बिगड़ने के साथ युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। संगठन ने आबकारी विभाग और स्थानीय प्रशासन से अवैध परिवहन व सप्लाई पर कड़ी निगरानी रखकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही संकल्प दोहराया कि क्षेत्र को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए उनका यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। बलपुर : अधारताल स्थित चमन पासी के निवास पर यूजीसी के मुद्दे को लेकर एससी एसटी और ओबीसी वर्ग के विभिन्न सामाजिक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने सर्वसम्मति से यूजीसी का समर्थन करते हुए एकजुटता जाहिर की और स्पष्ट किया कि यूजीसी का विरोध करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। बैठक में आगामी रणनीति बनाते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 30 सितंबर को सभी संगठन सिविक सेंटर में एकजुट होंगे। यहाँ से रैली निकालकर महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।