Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
22-Sep-2026

मध्य प्रदेश में 23 सितंबर को नो-UPI डे रहेगा मध्य प्रदेश में 23 सितंबर को नो-UPI डे रहेगा। इस दिन व्यापारी ₹2000 से ज्यादा का यूपीआई भुगतान नहीं लेंगे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मध्य प्रदेश ने प्रदेशभर के व्यापारियों से आह्वान किया है कि वे कुछ देर के लिए यूपीआई स्कैनर को काले कपड़े से ढक कर सांकेतिक विरोध जताएं।गौरतलब है कि 15 अक्टूबर से ₹2000 रुपए से ज्यादा के पर्सन टु मर्चेंट यूपीआई पेमेंट पर 0.4% MDR लगेगा। ₹75000 और उससे ज्यादा के लेन-देन पर चार्ज ₹300 रुपए होगा।प्रदेश के 4700 पेट्रोल पंप मालिक 16 अक्टूबर से 2 हजार से ज्यादा के बिल पर UPI पेमेंट नहीं लेने का फैसला पहले ही कर चुके हैं। MP में कल से भारी बारिश मध्य प्रदेश में 23 सितंबर से भारी बारिश का दौर शुरू होगा। IMD (मौसम केंद्र) के मुताबिक 24 और 25 सितंबर को सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिलेगी। 2 दिन में 17 जिलों में अति भारी या भारी बारिश हो सकती है। भोपाल-नर्मदापुरम संभाग में भी असर दिखेगा। प्रदेश में अब तक औसत 33.7 इंच पानी गिर चुका है। आगामी दिनों में तेज बारिश होने से इस आंकड़े सुधार की उम्मीद है। बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून सितंबर के आखिरी सप्ताह से विदा होना शुरू हो जाएगा लेकिन इससे पहले तेज बरसात का अनुमान है। राहुल गांधी ने बड़वानी की प्रियंका को दिल्ली बुलाया मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले की प्रियंका सेंगर की आंख के इलाज के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की टीम ने संपर्क किया है। इंदौर में 19 सितंबर को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने प्रियंका से मंच पर बातचीत की थी। इस दौरान राहुल की नजर उसकी आंख पर गई। पूछा तो प्रियंका ने बताया कि 3 साल की उम्र में उसकी आंख में चूना चला गया था जिससे आंख खराब हो गई। तब से एक आंख से बिल्कुल दिखाई नहीं देता है। छिंदवाड़ा एसपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जबलपुर हाईकोर्ट ने अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए छिंदवाड़ा एसपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने जबलपुर रेंज के आईजी को वारंट तामील कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही एसपी को 1 अक्टूबर 2026 को कोर्ट के समक्ष पेश होने का आदेश दिया है। मामला एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी के निधन के बाद विभाग द्वारा की गई रिकवरी से जुड़ा है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि हाईकोर्ट के रिकवरी पर रोक लगाने और राशि लौटाने के आदेश के बावजूद उसका पालन नहीं किया गया। दंदरौआ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब भिंड में बुढ़वा मंगल पर मंगलवार को दंदरौआ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रात 12 बजे मंगला आरती के साथ मंदिर के पट खुले तो दर्शन के लिए कतारें लगनी शुरू हो गईं। सुबह 9 बजे तक करीब साढ़े तीन लाख श्रद्धालु हनुमानजी के दर्शन कर चुके थे। मंदिर परिसर से लेकर पहुंच मार्ग तक लंबी कतारें नजर आईं। भीड़ बढ़ने के कारण कुछ रास्तों पर यातायात धीमा हुआ और श्रद्धालुओं को जाम का सामना करना पड़ा। मंदिर प्रबंधन का अनुमान है कि बुढ़वा मंगल के 24 घंटे में करीब 10 लाख श्रद्धालु दंदरौआ धाम पहुंच सकते हैं।