अमेरिकी चैनलों ने ट्रम्प की लाइव कवरेज रोकी 3 मीडिया हाउस पर बैन के बाद फैसला अमेरिका के बड़े टीवी चैनलों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यक्रमों की साझा लाइव कवरेज रोक दी है। यह फैसला व्हाइट हाउस की ओर से CNN MS NOW और पॉलिटिको के पत्रकारों पर बैन के के बाद लिया गया। फॉक्स न्यूज के वॉशिंगटन ब्यूरो चीफ ब्रायन बॉटन ने सोमवार को बताया कि अब इस व्यवस्था के तहत आने वाले राष्ट्रपति के कार्यक्रमों की वीडियो कवरेज नहीं की जाएगी।इसके बाद व्हाइट हाउस ने अपनी ऑनलाइन वीडियो फीड शुरू की जिसका नाम ‘ट्रम्प टीवी’ रखा गया है।इसमें ट्रम्प के पुराने वीडियो सरकार के ऐलान और ताजा अपडेट दिखाए जाएंगे। लोग व्हाइट हाउस के लाइव कार्यक्रम भी फोन और दूसरे इंटरनेट वाले डिवाइस पर देख सकेंगे राम मंदिर में 70 नहीं 105 बार चढ़ावा चोरी अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा हुआ है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि मंदिर के CCTV फुटेज में चढ़ावा चोरी की 70 नहीं 105 घटनाएं कैद हुई हैं। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की स्टेटस रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट को जांच की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि SIT की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। SIT ने CCTV फुटेज गवाहों के बयान और अन्य सबूतों की जांच कर आरोपियों की पहचान की है। चढ़ावे और कीमती सामान की रसीदें सॉफ्टवेयर के जरिए तैयार होती हैं और सामान SBI के लॉकर में रखा जाता है। कोर्ट ने SIT की स्टेटस रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर ले लिया है। ममता की नई पार्टी का लोगो फुटबॉल खिलाड़ी लॉन्च ममता बनर्जी गुट ने सोमवार को नई पार्टी ममता टीएमसी का अस्थायी नया लोगो फुटबॉल खेलता खिलाड़ी लॉन्च किया। इसके पहले यह चुनाव चिन्ह राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) और तेलंगाना की युगा तुलसी पार्टी को भी मिल चुका था। IIT बॉम्बे के हॉस्टल और कैंपस से सीलिंग फैन हटेंगे IIT बॉम्बे ने छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद हॉस्टल में लगे सीलिंग फैन को हटाकर वॉल-माउंटेड फैन लगाने की प्रक्रिया शुरू की है। साहिल एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में BTech सेकेंड ईयर के छात्र थे। शुक्रवार शाम पॉवई कैंपस के हॉस्टल रूम में उनका शव मिला था। सूत्रों के मुताबिक संस्थान ने जुलाई में एक छात्र की आत्महत्या के बाद ही फैन बदलने पर चर्चा शुरू कर दी थी। साहिल की मौत के बाद इस फैसले पर फिर ध्यान गया। CM विजय ने स्कूली बच्चों के साथ नाश्ता किया तमिलनाडु के मुख्यमंत्री C जोसेफ विजय ने मंगलवार को चेन्नई में विस्तारित पेरुंथलैवर कामराजर फ्री ब्रेकफास्ट स्कीम लॉन्च की। उन्होंने छात्रों को नाश्ता बांटा और उनके साथ बैठकर ब्रेकफास्ट भी किया। यह कार्यक्रम चेन्नई के तिरुवन्मियूर स्थित गांधी ग्रामम के गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में शुरू किया गया। विजय ने स्कूली बच्चों से बातचीत भी की। दिल्ली के कालकाजी में नाबालिग से गैंगरेप दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना सोमवार शाम की है। पुलिस ने मंगलवार सुबह एक आरोपी आसिफ को साउथ ईस्ट दिल्ली में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने तीन राउंड फायर किए। एक गोली हेड कॉन्स्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। जवाब में पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारी। घायल आरोपी को AIIMS ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है। यूपी के उन्नाव में सड़कों पर नाव चल रहीं बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती सिस्टम बन रहा है जिसके मंगलवार तक चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है। बांग्लादेश ने इसका नाम ‘अर्नब’ रखा है। इससे पश्चिम बंगाल बिहार मध्य प्रदेश समेत आठ राज्यों में आंधी-बारिश होने की आशंका है। मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 24 सितंबर से कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अब तक मानसून की 91% बारिश हो चुकी है।