Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
19-Sep-2026

लालबर्रा मंडी प्रांगण में पसरी गंदगी की समिति ने स्वयं के व्यय से कराई सफाई धान खरीदी से 132 समितियों का किनारा इस बार उपार्जन नहीं करने का फैसला भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाई गई राधा अष्टमी चरेगांव में मंदिरों में गूंजे राधा कृष्ण के जयकारे ​लालबर्रा स्थित स्थानीय मंडी प्रांगण एवं आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से गंदगी का अंबार लगा हुआ था जिससे आम लोगों व श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय प्रशासन द्वारा कई बार ध्यानाकर्षण के बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई गई। प्रशासनिक अनदेखी से क्षुब्ध होकर शनिवार 19 सितंबर को दोपहर 1 बजे श्री गणेश नव दुर्गा उत्सव गंज समिति लालबर्रा ने जनहित में अनुकरणीय पहल की। समिति ने स्वयं के व्यय पर सफाई का बीड़ा उठाया और प्रांगण व आसपास जमा कचरे को उठवाकर स्वच्छता की मिसाल पेश की। समिति की इस पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है वहीं प्रशासनिक उदासीनता को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। मध्यप्रदेश के एक जिले की 132 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों ने इस वर्ष धान खरीदी और उपार्जन कार्य से अलग रहने का निर्णय लिया है। शनिवार को हुई समिति पदाधिकारियों की बैठक में किसानों के पंजीयन से लेकर धान उपार्जन तक का काम समिति स्तर पर नहीं करने पर सहमति बनी। समितियों का कहना है कि वर्षों से भुगतान लंबित होने प्रासंगिक व्यय और कमीशन नहीं मिलने से वे आर्थिक संकट में हैं। संगठन के अनुसार वर्ष 2021-22 से 2023-24 तक मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ से करोड़ों रुपये का भुगतान लंबित है। वहीं वर्ष 2025-26 का प्रासंगिक व्यय कमीशन और डाटा ऑपरेटरों का वेतन भी नहीं मिला है। समितियों ने लंबित भुगतान को लेकर यह निर्णय लिया है। राधा अष्टमी का पर्व श्रद्धा भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न गांवों और आसपास के राधा-कृष्ण मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई। महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों ने मंदिर पहुंचकर राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और परिवार की सुख-शांति की कामना की। मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया और राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार कर नए वस्त्र व आभूषण पहनाए गए। पूजा के दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर पूजा की और प्रसाद चढ़ाया। सामूहिक भजन-कीर्तन के साथ महाप्रसाद और भंडारे का भी आयोजन किया गया। बहुजन समाज पार्टी ने शनिवार 19 सितंबर को कमला नेहरू महिला मंडल में जिला स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक और शहीद राजा शंकर शाह व कुंवर रघुनाथ शाह के 196वें बलिदान दिवस पर विचार संगोष्ठी आयोजित की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं बसपा प्रदेश प्रभारी रामजी गौतम विशेष अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जियालाल अहिरवार और कार्यक्रम अध्यक्ष जिलाध्यक्ष इंजीनियर महेंद्र सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बैहर-बिरसा क्षेत्र में बैगा आदिवासी बच्चों की मौत पर संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में विभिन्न विकासखंडों से पहुंचे कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और एकजुट होकर पार्टी गतिविधियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।