Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
19-Sep-2026

विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बता रहा देश का भविष्य सुनहरा है’ — प्रभारी मंत्री सिंह छिंदवाड़ा से मुंबई-पुणे-कोलकाता तक ट्रेन चलाने का प्रस्ताव सांसद ने उठाए कई मुद्दे छात्रों की गूंज’ का विधानसभा व ब्लॉक स्तर पर हुआ सीधा प्रसारण 78.76 करोड़ से सिंगोड़ी-खिरेटी मार्ग होगा डबल लेन 30 से अधिक गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी धनेगांव कढ़ैया और डोंगरगांव में आबकारी की दबिश 1260 किलो महुआ लाहन जब्त सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत शनिवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर जिला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां देख उनका उत्साहवर्धन किया। चित्रकला में कक्षा 11वीं की गार्गी पराडकर ने प्रथम अक्षरा ओक्टे ने द्वितीय तथा कक्षा 10वीं की दिव्यांशी भोयर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं की भूमिका भादे और कक्षा 11वीं के तनिष्क जैन की प्रभावी अभिव्यक्ति की प्रभारी मंत्री ने सराहना करते हुए दोनों को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर असफलताओं से सीखते हुए निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया 304 मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी सपनों को मिली नई रफ्तार मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत जिले के 304 मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की गई। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने विकासखंड छिंदवाड़ा के 55 विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित कर शुभकामनाएं दीं। जिले में स्कूटी पाने वालों में 159 छात्राएं और 145 छात्र शामिल हैं नागपुर में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की बैठक में सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में रेल सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। उन्होंने टाटानगर-इतवारी और चित्रकूट एक्सप्रेस को छिंदवाड़ा तक बढ़ाने तथा छिंदवाड़ा को मुंबई पुणे और कोलकाता जैसे महानगरों से सीधे जोड़ने का सुझाव दिया। सांसद ने पेचवेली और पातालकोट एक्सप्रेस में एसी व सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाने चौरई व लोधीखेड़ा में ट्रेनों के स्टॉपेज छिंदवाड़ा में पिट लाइन निर्माण और नागपुर-जबलपुर की कुछ ट्रेनों को छिंदवाड़ा होकर चलाने की मांग रखी। इसके अलावा छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर-सागर रेल लाइन के पुनरीक्षित सर्वे छिंदवाड़ा-नागपुर छिंदवाड़ा-सिवनी और छिंदवाड़ा-आमला रेलखंड के दोहरीकरण चारफाटक व चौरई में अंडरब्रिज तथा स्टेशन की सुविधाओं से जुड़े मुद्दे भी उठाए। इंदौर के रीजन पार्क में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का छिंदवाड़ा-पांढुर्ना जिले की सभी विधानसभाओं व ब्लॉक स्तर पर प्रोजेक्टर और बड़ी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। जिला मुख्यालय सहित परासिया चांदामेटा उमरेठ चौरई बिछुआ और चांद सहित विभिन्न स्थानों पर छात्र-छात्राएं युवा आमजन तथा कांग्रेस पदाधिकारी-कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा युवाओं बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उठाए गए सवालों को उपस्थित लोगों ने सुना। कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार मोबाइल टैबलेट लैपटॉप और सोशल मीडिया के माध्यम से भी बड़ी संख्या में युवाओं ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। प्रभारी मंत्री एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने शनिवार को ग्राम पंचायत खकराचौरई में सिंगोड़ी-हिवरखेड़ी-मानेगांव-पिपरिया गुमानी-अकलमा-खुर्शीपार-खिरेटी मार्ग के उन्नयन कार्य का भूमिपूजन किया। 28.30 किमी लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण पर 78.76 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। वर्तमान सिंगल लेन सड़क को डबल लेन में विकसित करने के साथ डामरीकृत एवं सीमेंट कंक्रीट सड़क पुल-पुलियों सहित आवश्यक निर्माण कार्य किए जाएंगे। कार्य अक्टूबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह सिर्फ सड़क का भूमिपूजन नहीं बल्कि किसानों को मंडियों बच्चों को स्कूल और ग्रामीणों को स्वास्थ्य व बाजार जैसी सुविधाओं से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देश और सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के निर्देशन में आबकारी विभाग ने चौरई क्षेत्र के ग्राम धनेगांव कढ़ैया एवं डोंगरगांव कला में दबिश देकर अवैध मदिरा बरामद की। कार्रवाई में 7 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा 15 पाव देशी प्लेन शराब और 1260 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। भक्ति के रंग में रंगा गौली समाज मेधावियों को मिला सम्मान पुराने आरटीओ कार्यालय के पास स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में जिला गौली समाज द्वारा राधा अष्टमी महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। भगवान राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना आरती और भजन संध्या के साथ मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को डॉ. पारूल यदुवंशी की ओर से टैबलेट तथा 10वीं के मेधावियों को प्रोत्साहन राशि दी गई। प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को राजा यदुवंशी ने 5-5 हजार रुपये प्रदान किए। समारोह में विनोद यदुवंशी सहित समाजजन उपस्थित रहे। ‘बेटी मारते जाओगे तो बहू कहां से लाओगे’ के नारों से गूंजा गांव निकाली जागरूकता रैली बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत छिंदवाड़ा विकासखंड के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल उमरिया ईसरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश कुमार शिवहरे के निर्देशन एवं परियोजना अधिकारी श्याम सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बेटियों की सुरक्षा शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के बाद छात्राओं ने विद्यालय परिसर से बाजार चौक एवं पंचायत भवन तक जागरूकता रैली निकाली। रैली में ‘बेटी मारते जाओगे तो बहू कहां से लाओगे’ के नारे लगाए गए। आयोजन में शिक्षक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। केशरकर परिवार द्वारा महालक्ष्मी पूजन 56 भोग और भंडारे का हुआ आयोजन केशरकर परिवार द्वारा लगातार कई वर्षों से महालक्ष्मी पूजन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर माता रानी को 56 भोग अर्पित कर महाआरती की जाती है। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन होता है जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ लेते हैं। परिवार द्वारा वर्षों से निभाई जा रही यह धार्मिक परंपरा श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक बनी हुई है। पलाश साख समिति की वार्षिक आमसभा में बजट स्वीकृत सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान पलाश शासकीय स्वायत्त कर्मचारी सहकारी साख समिति मर्यादित की वार्षिक आमसभा शनिवार सितंबर को पुराना नेत्र विभाग जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित हुई। सभा की अध्यक्षता आशीष बड़े ने की। इस दौरान संचालक मंडल ने प्रस्तावित बजट को स्वीकृति प्रदान की।आमसभा में शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त सदस्यों श्यामली बंसोड़ रमेश कुमार राउत प्रमोद नारद मोहन बहादुर बलवंत लोखंडे एवं हीराबाई धोलपुरिया का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया। साथ ही समाजसेवा से जुड़े विशिष्ट व्यक्तियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।