Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
15-Sep-2026

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। गंगोत्री धाम में पहली बार 7 लाख 84 हजार 321 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं जबकि यमुनोत्री में यह संख्या 7 लाख 3 हजार के पार पहुंच गई है। 12 सितंबर तक 147 दिनों में चारधाम के 50 लाख 28 हजार 497 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं जो पिछले साल की तुलना में 5 लाख 19 हजार अधिक हैं। बद्रीनाथ धाम में भी 17 लाख 28 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। हेमकुंट साहिब में भी 3 लाख 19 हजार श्रद्धालु पहुंचे हैं। सुरक्षा के लिए आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर है। देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के सानिध्य में विभिन्न दलों और कर्मचारी संगठनों से जुड़े सेवानिवृत्त कर्मचारी नेताओं समेत कई जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। नगर पंचायत सदस्य एवं प्रांतीय संगठन के पूर्व अध्यक्ष गोविंद राणा के साथ लोहाघाट क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों ने भी भाजपा का दामन थामा। इस दौरान महेंद्र भट्ट ने सभी नए सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत किया। उन्होंने दावा किया कि चंपावत जिला अब पूरी तरह कांग्रेस मुक्त हो चुका है और कांग्रेस से जुड़े कई लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ली है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि आगामी चुनाव तक बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ेंगे। उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया। इस मौके पर उन्होंने संगठन शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश की महिलाओं का आभार जताया। उन्होंने बताया कि एक साल में महिला मोर्चा ने 24 से 25 बड़े कार्यक्रम कर 70 हजार से अधिक महिलाओं से सीधा संपर्क किया। स्वयं सहायता समूह आंगनबाड़ी आशा कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध वर्ग की महिलाओं तक पहुंच बनाई गई। आत्मनिर्भर भारत और जेंडर बजटिंग पर जागरूकता अभियान चलाए गए। आगामी अभियानों में सीएम धामी के जन्मदिन पर फल वितरण पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया और 20 हजार से अधिक आंगनबाड़ियों में संवाद शामिल है। सरोवर नगरी व उसके आसपास सुबह से मौसम बड़ा ही सुहावना हो रहा था। स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटक भी मौज मस्ती में मशगूल नजर आ रहे थे। नोकाविहार का लुफ्त उठा रहे थे। कि अचानक मौसम का मिजाज इस कदर बिगड़ा कि तेज हवाओं के साथ साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटक भी मूसलाधार बारिश से बचने के लिए इधर उधर भागते नजर आए। मूसलाधार बारिश के चलते तमाम स्थानों पर बरसात का पानी सड़को पर बहने लग गया। वैसे तो नैनीताल मौसम के लिए एक कहावत है नैनीताल का मौसम और बम्बई का फ़ैशन कब बदल जाये कोई कह नही सकता। मूसलाधार बारिश के चलते ठंड भी पड़ने लग गई है। नालियों का पानी नैनी झील में समा रहा है। जिसके चलते कूड़ा करकट भी झील में जा रहा है। उत्तराखंड में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बज गया है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्र चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा है कि राज्य के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव 30 सितंबर से पहले संपन्न करा लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव की तारीखों का ऐलान एक-दो दिन में कर दिया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस बार छात्रसंघ चुनाव ऐतिहासिक होने जा रहे हैं। उनके मुताबिक आजाद भारत में पहली बार उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनावों में 50 प्रतिशत छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनेगा। हैदराबाद में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव-साउथ में उत्तराखंड की फिल्म नीति और प्राकृतिक लोकेशंस की जमकर सराहना हुई। देश के विभिन्न राज्यों के साथ ट्यूनीशिया इटली थाईलैंड रोमानिया हंगरी सर्बिया और अजरबैजान के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। कॉन्क्लेव में दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग के कई प्रमुख प्रोडक्शन हाउस ने उत्तराखंड में शूटिंग को लेकर रुचि दिखाई। रामोजी फिल्म सिटी के प्रतिनिधियों ने भी राज्य में फिल्मांकन की संभावनाओं पर दिलचस्पी जताई। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के.एस. चौहान ने फिल्म नीति सिंगल विंडो क्लीयरेंस और सुविधाओं की जानकारी दी। राज्य में फिल्मों को तीन करोड़ रुपये तक सब्सिडी दी जाती है।