Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
11-Sep-2026

राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित इशवा स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायतों के आधार पर दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान स्पा में मौजूद युवतियों ने संचालक और मैनेजर पर जबरन देह व्यापार कराने का आरोप लगाया। शिकायत और पूछताछ के आधार पर देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने स्पा संचालक और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्पा सेंटर में देह व्यापार से जुड़े आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर विपक्ष के आरोपों पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि PM आवास को लेकर विपक्ष के साथ चर्चा के लिए वे तैयार हैं। विजय शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11.25 लाख PM आवास पूरे किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार की मुख्यमंत्री आवास योजना को भी मंजूरी मिल चुकी है। डिप्टी सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें PM आवास योजना को लेकर पूरी स्पष्टता नहीं है। विजय शर्मा ने कहा कि वे भूपेश बघेल के साथ बैठकर PM आवास योजना से जुड़े सभी मामलों को विस्तार से स्पष्ट करने के लिए तैयार हैं। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र और तकनीकी मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में भूपेश बघेल ने उन्हें कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।ढाल दास के कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रदेश की सियासत में चर्चाएं तेज हो गई हैं। उनके परिवार की सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखते हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम को अहम माना जा रहा है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद ढाल दास ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार को जानकारी देने के बाद यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कामकाज से संतुष्ट नहीं थे इसलिए कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया। बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल का असर रायपुर में भी देखने को मिल रहा है। 5-डे बैंकिंग लागू करने की मांग को लेकर बैंक यूनियनों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। रायपुर के PNB परिसर मोतीबाग चौक में बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में बैंककर्मी हड़ताल में शामिल होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद कर रहे हैं। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इंदागांव पुलिस ने मध्यप्रदेश की एक महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10.663 किलोग्राम गांजा जिसकी कीमत करीब 6 लाख 43 हजार रुपये बताई गई है बरामद किया है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी मध्यप्रदेश के बुढ़ार शहडोल जिले के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् का अपमान भारत माता का अपमान है। शिवराज ने कहा कि जिस राष्ट्रगीत को गाते हुए क्रांतिकारी हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर चढ़ गए कांग्रेस उसका अपमान कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता लगातार देश की प्रतिष्ठा पर सवाल उठाकर देश को अपमानित कर रहे हैं।