Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
10-Sep-2026

जबलपुर । जबलपुर केंद्रीय कारागार में बंद बंदियों ने अपनी कला और हुनर की अनूठी मिसाल पेश की है। कभी अपराध की राह पर चलने वाले हाथों ने अब मिट्टी कलम और ब्रश थामकर समाज को सकारात्मकता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। जेल प्रशासन द्वारा दिए गए प्रशिक्षण के बाद 12 कुशल बंदियों की टीम ने पूरी निष्ठा और मेहनत से लगभग 150 प्रदूषण रहित गणेश मूर्तियों का निर्माण किया है। इन मूर्तियों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इन्हें पूरी तरह से प्राकृतिक सामग्रिय—मिट्टी गाय के गोबर तुलसी के बीज और वाटर पेंट से तैयार किया गया है।इन गणेश प्रतिमाओं और बंदियों द्वारा निर्मित अन्य हस्तनिर्मित सामग्रियों की बिक्री के लिए जेल परिसर के बाहर एक विशेष स्टॉल लगाया गया है जो सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आम नागरिकों के लिए उपलब्ध रहता है। स्टॉल पर मूर्तियों के अलावा जेल के अन्य उद्योगों हथकरघा सिलाई बुनाई कढ़ाई और प्रिंटिंग प्रेस में तैयार सामान भी उचित न्योछावर राशि पर बिक्री के लिए रखा गया है। इस बिक्री से प्राप्त होने वाली समस्त राशि को बंदियों के कल्याण कोष में जमा किया जाएगा जिससे उनके पुनर्वास में मदद मिलेगी। जेल प्रशासन की इस सराहनीय पहल से न केवल पर्यावरण को बढ़ावा मिल रहा है बल्कि बंदियों का जीवन भी एक नई और सकारात्मक दिशा की ओर अग्रसर हो रहा है। जिला पंचायत कार्यालय में महिला अधिकारी से मारपीट आरोपी युवक फरार जबलपुर । भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे इंटर्न डॉक्टरों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के जूनियर और इंटर्न डॉक्टर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताली डॉक्टरों ने नियमित ओपीडी और इलेक्टिव ओटी का पूर्ण बहिष्कार किया हालांकि इमरजेंसी और अति-आवश्यक सेवाएं बहाल रखी गईं। डॉक्टरों के इस कदम से अस्पताल पहुंचे आम मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।आंदोलनरत डॉक्टर इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाकर 30000 रुपए प्रतिमाह करने तथा भोपाल में हुई पुलिस कार्रवाई के दोषियों पर सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। इस प्रदर्शन को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी अपना समर्थन देते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। डॉ. दीपक त्रिपाठी और डॉ. शशांक शेखर के नेतृत्व में डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि जब तक स्टाइपेंड वृद्धि और सुरक्षा संबंधी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होता उनका आंदोलन निरंतर जारी रहेगा। जबलपुर । पनागर थाना क्षेत्र अंतर्गत छतरपुर से बिछुआ मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पनागर थाना प्रभारी विपिन सिंह के अनुसार बिछुआ गांव निवासी रवि सेन ने थाने में सूचना दर्ज कराई कि उसका भाई भगवान दास सेन सैलून का काम कर के घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के तत्काल बाद घायल भगवान दास को पनागर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पनागर पुलिस ने मर्ग कायम कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना ट्रैक्टर चालक द्वारा अत्यधिक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई है जल्द ही जांच पूर्ण कर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया जाएगा। जबलपुर । शहर की वायु गुणवत्ता को लेकर जबलपुर ने देश भर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 77 एयर क्वालिटी इंडेक्स के साथ जबलपुर को देश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है जिसे नगर निगम ने शहरवासियों के सामूहिक सहयोग का परिणाम बताया है। इस उपलब्धि के उपरांत महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू नगर निगम आयुक्त और निगम अध्यक्ष रिंकू विज ने लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह से उनके निवास पर मुलाकात कर उन्हें इस सफलता की विस्तृत जानकारी दी और उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने इसे जबलपुर के लिए गौरव और खुशी का अवसर बताते हुए कहा कि यह सफलता नागरिकों के सहयोग और स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे लगातार प्रयासों का नतीजा है। वहीं पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने इस उपलब्धि पर नगर निगम और शहरवासियों को शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में भी शहर के विकास और पर्यावरण सुधार के लिए बेहतर कार्य करने का मार्गदर्शन दिया। नगर निगम पदाधिकारियों ने जोर देकर कहा कि वायु गुणवत्ता के इस उत्कृष्ट स्तर को आगे भी बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।