Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
05-Sep-2026

PG कॉलेज विवाद ने पकड़ा सियासी रंग कमलनाथ-जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा तीन दिन से घर में पड़ा था युवक का शव पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना शिक्षक राष्ट्र निर्माता बच्चों को संस्कार और संस्कृति की राह दिखाते हैं : बंटी विवेक साहू शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान पौधे भेंट कर दिया हरियाली का संदेश ग्रामीणों ने शराब से भरी बुलेरो पकड़ी पुलिस के हवाले किया प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (PG कॉलेज) में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर NSUI के प्रदर्शन के बाद अब मामला छात्र राजनीति से निकलकर सियासी गलियारों तक पहुंच गया है। NSUI जिलाध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी समेत कार्यकर्ताओं पर दर्ज पुलिस प्रकरण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार और प्रशासन पर निशाना साधते हुए मुकदमे वापस लेने की मांग की है। उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों पर कार्रवाई को उनकी आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए ABVP पर भी राजनीतिक आरोप लगाए। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी मामले को लेकर मोहन यादव सरकार पर हमला बोला और कार्रवाई को सत्ता के घमंड तथा प्रशासन के दुरुपयोग का उदाहरण बताया। दरअसल कॉलेज की 17 सूत्रीय मांगों को लेकर NSUI ने प्रदर्शन और घेराव किया था। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की हुई जिसमें चार महिला पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी।पूर्व सांसद नकुलनाथ ने भी NSUI कार्यकर्ताओं के समर्थन में सरकार पर हमला बोला और दर्ज मामले वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुकदमों से NSUI डरने या पीछे हटने वाली नहीं है और छात्र समस्याओं को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस नेता अरुण सुभाषचंद्र यादव ने भी सरकार को घेरा है। देहात थाना क्षेत्र के गांगीवाड़ा में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान के अंदर युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान सुरेंद्र उर्फ सोनू डेहरिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह घर में अकेला रहता था और पिछले कुछ दिनों से दिखाई नहीं दिया था। मकान का दरवाजा लगातार बंद रहने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। देहात थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया तो अंदर सुरेंद्र का शव मिला। पुलिस के अनुसार शव करीब तीन दिन पुराना है और काफी खराब हालत में था। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने हत्या समेत अन्य संभावित कारणों को जांच के दायरे में रखा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। शिक्षक दिवस के अवसर पर चौरई के अन्नपूर्णा लॉन में आयोजित भव्य शिक्षक सम्मान समारोह में सांसद बंटी विवेक साहू ने सैकड़ों शिक्षकों का सम्मान किया। कार्यक्रम में सांसद ने शिक्षकों पर पुष्प वर्षा कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और बच्चों को शिक्षा के साथ राष्ट्रभक्ति अनुशासन त्याग व संस्कारों की सीख देते हैं। सांसद ने शिक्षकों से त्योहारों पर स्वदेशी वस्तुओं की खरीद को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके सहित भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। केंद्रीय राज्यमंत्री ने भी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए चौरई में हर वर्ष शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किए जाने को सराहनीय पहल बताया। गौरव दिवस एवं शिक्षक दिवस के अवसर पर अंबुजा फाउंडेशन में शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निरीक्षक अरुणा वाहने एवं उप निरीक्षक सावित्री बघेल उपस्थित रहीं। इस दौरान फाउंडेशन के शिक्षकों का सम्मान कर उन्हें सिंदूर के पौधे डायरी और पेन भेंट किए गए। अतिथियों ने शिक्षकों के समाज निर्माण में योगदान की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया शिक्षक दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान बांटी जीवनोपयोगी औषधियां शिक्षक दिवस एवं छिंदवाड़ा नगर गौरव दिवस के अवसर पर टी-वर्ल्ड स्कूल एवं मानव अधिकार मिशन द्वारा गोधूलि वृद्ध आश्रम में सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आश्रम में निवासरत बुजुर्गों को जीवनोपयोगी औषधियां वितरित कर उनका आशीर्वाद लिया गया। टी-वर्ल्ड स्कूल द्वारा पिछले 11 वर्षों से 5 सितंबर को वृद्ध आश्रम पहुंचकर यह सेवा परंपरा निभाई जा रही है अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरी में ग्रामीणों ने शराब से भरी एक बुलेरो वाहन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन की तलाशी ली जिसमें करीब 40 लीटर शराब बरामद होने की बात सामने आई। पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर लिया है। मामले में पुलिस ने राजू यादव (34) पिता सुरेश उर्फ खिचड़ू यादव निवासी जेल रोड अमरवाड़ा के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी का स्थायी पता ग्राम बरही थाना मरदा जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) बताया गया है। शराब परिवहन में इस्तेमाल बुलेरो वाहन क्रमांक एमपी 16 बीडी 1098 को भी पुलिस ने जब्त किया है। शिवोम तीर्थ में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे महाआरती में उमड़ा भक्ति उल्लास साउथ सिविल लाइन गुरैया रोड स्थित स्वामी शिवोम तीर्थ कुंडलिनी महायोग आश्रम एवं दुर्गा मंदिर ट्रस्ट में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। सुबह श्रीमद्भगवद्गीता के 18 अध्यायों का पाठ हुआ जबकि रात में श्रीकृष्ण अभिषेक के बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मध्यरात्रि 12 बजे महाआरती के दौरान ‘नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की’ और ‘हाथी घोड़ा पालकी’ के जयकारों से परिसर गूंज उठा। शिक्षक दिवस पर लगाया ‘एक पौधा शिक्षक के नाम’ शिक्षक दिवस के अवसर पर वीर मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘एक गांव–एक हरित अभियान’ के तहत सांदीपनि विद्यालय गुरैया में औषधीय एवं फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया। विद्यालय परिवार एवं एनएसएस विद्यार्थियों के सहयोग से हुए आयोजन में फाउंडेशन के फाउंडर रविकांत अहिरवार ने विद्यार्थियों को पौधों के महत्व संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। 100 दिवसीय स्वास्थ्य शिविरों में मिलेगा ग्रामीणों को निःशुल्क इलाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर तक छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में 100 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसे लेकर सांसद बंटी विवेक साहू ने जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों और अधिकारियों की बैठक ली। सांसद ने बताया कि पिछले दो वर्षों में इन शिविरों के माध्यम से 1.70 लाख से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जबकि 20 हजार से अधिक मरीजों का विभिन्न बीमारियों का उपचार और ऑपरेशन कराया गया। इस वर्ष भी शिविरों में गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल सहित महानगरों के अस्पतालों में भेजकर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। शिक्षक दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान बांटी जीवनोपयोगी औषधियां शिक्षक दिवस एवं छिंदवाड़ा नगर गौरव दिवस के अवसर पर टी-वर्ल्ड स्कूल एवं मानव अधिकार मिशन द्वारा गोधूलि वृद्ध आश्रम में सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आश्रम में निवासरत बुजुर्गों को जीवनोपयोगी औषधियां वितरित कर उनका आशीर्वाद लिया गया। टी-वर्ल्ड स्कूल द्वारा पिछले 11 वर्षों से 5 सितंबर को वृद्ध आश्रम पहुंचकर यह सेवा परंपरा निभाई जा रही है