Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
10-Sep-2026

MP में छात्रों को हर महीने मिलेंगे 7500 रुपए मध्य प्रदेश सरकार निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों के लिए नई स्कॉलरशिप योजना शुरू करने जा रही है। इसके तहत चयनित विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए हर महीने 7500 रुपए की सहायता मिलेगी। योजना का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है और इसे गजट नोटिफिकेशन के लिए भेजा जाना है। इसे इसी साल लागू करने का प्रस्ताव है। ‘भवन एवं अन्य सन्निर्माण श्रमिक श्री मेधा छात्र उन्नयन योजना’ में पढ़ाई के साथ NEET JEE और CLAT जैसी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी का खर्च भी शामिल होगा। यह राशि ट्यूशन फीस किताबें हॉस्टल और अन्य शैक्षणिक खर्चों के साथ कोचिंग संस्थानों की फीस पर खर्च की जा सकेगी। धीरेंद्र शास्त्री बोले-किसी के खाने पर रोक नहीं लगा सकते बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में दुर्गा पूजा और मांस-मछली के सेवन को लेकर दिए बयान पर शुरू हुआ विवाद अब स्कॉटलैंड के ग्लासगो तक पहुंच गया है। स्काटलैंड के ग्लासगो में हिंदु मंदिर में लंदन के समय शाम 5 बजे बुधवार को सनातन संगम का आयोजन हुआ। संगम के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने अपने पुराने बयान को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया है और उन्होंने कभी किसी के खाने-पीने या पहनावे पर रोक लगाने की बात नहीं कही। रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों पर हाईकोर्ट सख्त भोपाल के रिहायशी इलाकों में आवासीय भूखंडों पर चल रहे मॉल होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को कोर्ट ने संबंधित पक्षकारों को निर्देश दिए हैं कि यदि उनके पास आवासीय भूखंड पर व्यावसायिक गतिविधि संचालित करने की वैध अनुमति है तो उसके दस्तावेज 7 दिन के भीतर भोपाल नगर निगम के समक्ष प्रस्तुत करें। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि तय समय में वैध दस्तावेज पेश नहीं किए गए तो नगर निगम सुप्रीम कोर्ट के राजेंद्र कुमार बड़जात्या (2024) फैसले के अनुसार कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया है। कांग्रेस का दावा-छात्रों की गूंज के लिए 1.50 लाख रजिस्ट्रेशन इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस और प्रशासन आमने-सामने हैं। 11 दिन से प्रयासरत कांग्रेस को अब तक कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिली है। अनुमति का लेटर कलेक्टर नगर निगम पुलिस और इंदौर डबलपमेंट अथॉरिटी (IDA) के बीच घूम रहा है। उधर कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि अनुमति मिले या न मिले कार्यक्रम होकर रहेगा। वहीं प्रशासन वैधानिक प्रक्रिया के तहत निर्णय लेने की बात कह रहा है। पार्टी ने दावा किया है कि बुधवार को 24 घंटे में 50 हजार के साथ 1.50 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। बॉयफ्रेंड थार लेकर कॉलोनी में घुसा भोपाल में गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद एक युवक ने कॉलोनी में जमकर हंगामा किया। मंगलवार रात युवक रेंट पर थार लेकर मिसरोद थाना क्षेत्र की फारच्यून हेरीटेज कॉलोनी में पहुंचा। उसने कॉलोनी के गेट को तोड़कर अंदर घुसते हुए सड़क पर खड़ी कई कारों को टक्कर मार दी। घटना में करीब 6 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हुए।