मंत्री नितिन बोले- शर्म आती है मुंबई-गोवा हाईवे में देरी पर गडकरी बोले- शर्म आती है केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मुंबई-गोवा हाईवे के चौड़ीकरण में हो रही देरी को लेकर शर्मिंदगी महसूस होती है। इसका करीब 93-94% काम पूरा हो चुका है। हाईवे का काम पूरा होने के बाद होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। गडकरी ने राज्यसभा में लिखित जवाब में बताया कि 2023-24 से 2025-26 के बीच नेशनल हाईवे निर्माण में खराब गुणवत्ता वाले काम के लिए 103 ठेकेदार और कंपनियां को ब्लैकलिस्ट किया गया और उन पर जुर्माना लगाया गया। गडकरी बुधवार को पणजी के पास पोरवोरिम में छह लेन वाले एलिवेटेड रोड कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद ये बात कही। स्टालिन बोले-सीएम विजय रील से जनता को गुमराह कर रहे डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु के सीएम विजय ने विधानसभा को रील बनाने की जगह बना दिया है। अपनी नाकाम प्रशासन व्यवस्था छिपाने के लिए विजय रील पोस्ट कर पूरी पीढ़ी को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने आपातकाल के दौरान जेल में हुई मारपीट का जिक्र करते हुए कहा कि उनका जबड़ा टूट गया था और आज भी शरीर पर पिटाई के निशान हैं। स्टालिन ने गुरुवार को एक्स पर वीडियो जारी कर ये बातें कहीं। माल्या बोले- ब्रिटेन छोड़ने पर रोक भारत कैसे लौटूं: लंदन में रह रहे कारोबारी विजय माल्या ने बुधवार देर रात फिर भारत सरकार पर अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में चल रही कानूनी प्रक्रिया के कारण वे भारत नहीं लौट पा रहे हैं। माल्या ने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दाखिल हलफनामे में माना है कि उनकी ₹14000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति से बैंकों को वसूली हुई है। यह रकम उन बैंकों को लौटाई गई जिनका पैसा किंगफिशर एयरलाइंस के कर्ज के रूप में बकाया था। अमृता फडणवीस बोलीं- जारंगे मेरे भाई घर आकर खाना खाएं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारंगे पाटील को अपना भाई कहा है। बुधवार रात नागपुर में एक कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा- जारंगे जी मेरे भाई हैं। मैं चाहती हूं वो मेरे घर पर खाना खाने आएं। जारंगे पिछले 13 दिनों से जालना के अंतरवाली सराटी गांव में मराठा समुदाय को ओबीसी के तहत आरक्षण देने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं। जारंगे ओबीसी आरक्षण के साथ हैदराबाद और सातारा गजट के रिकॉर्ड लागू करने और पात्र मराठा लोगों को कुनबी जाति प्रमाणपत्र देने की भी मांग कर रहे हैं। बिहार के 14 जिलों में बाढ़ 40 लाख लोग प्रभावित बिहार में लगातार पांच दिनों से हो रही बारिश के कारण 14 जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। 40 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। इनमें सबसे ज्यादा पटना भोजपुर सारण वैशाली भागलपुर और बेगूसराय के लोग हैं। मौसम विभाग के मुताबिक सितंबर में अब तक बिहार में 83.6 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य से 24% ज्यादा है।