Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
09-Sep-2026

CM मोहन यादव बोले- फांसी-उम्रकैद वाली धाराएं लगाएं सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। सीएम ने कहा कि आरोपियों पर आजीवन कारावास और फांसी वाली धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन को फ्री हैंड दिया गया है। अतिक्रमण तोड़ने समेत जो भी जरूरी कार्रवाई है वह की जाए। सीएम ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो। बता दें कि सागर में जहरीली शराब पीने से अब तक 28 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। हालांकि प्रशासन ने 15 मौतों की पुष्टि की है। कई मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड 50% बढ़ा अब ₹21500 मिलेंगे मध्य प्रदेश के डिप्टी CM और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा- इंटर्न्स जूडा और एमटीए प्रतिनिधिमंडल के साथ मीटिंग हुई। इंटर्न डॉक्टर्स की मांगें मान ली गई हैं। अब 21500 रुपए स्टाइपेंड मिलेगा। छात्रों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल के मामले में 2 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री शुक्ल ने कहा- जांच के लिए टीम गठित की गई है। घायल छात्रों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्ल ने कहा- इंटर्न डॉक्टर्स हमारे फैसले से खुश हैं। सरकार ने 50% स्टाइपेंड बढ़ाया है। सेंधवा- कारोबारी तायल बंधुओं के ठिकानों पर ईडी की रेड सेंधवा शहर में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने कारोबारी अशोक तायल और उनके परिवार से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई की। ईडी की टीमें जगन्नाथपुरी कॉलोनी स्थित उनके घर पुराने एबी रोड स्थित मकान और वरला रोड स्थित राजराजेश्वर जिनिंग फैक्ट्री पहुंचीं। आठ महीने पहले तायल बंधुओं से जुड़े ठिकानों पर सीबीआई की टीम ने भी कार्रवाई की थी। कल्पना मिश्रा मौत मामले में अस्पताल के बाहर प्रदर्शन रीवा में प्रसूता कल्पना मिश्रा की मौत के मामले में बुधवार को मृतका के परिजन और समर्थकों ने निजी अस्पतालों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अस्पतालों में तालाबंदी की मांग कर रहे थे। वे संजय गांधी अस्पताल के नवनियुक्त अधीक्षक प्रियंक शर्मा के निजी अस्पताल सिटी हॉस्पिटल के सामने भी पहुंचे। यहां पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई जिसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को भोपाल पुलिस ने उठाया रीवा जिले की सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को रातीबड़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वे भोपाल में मंत्रालय के सामने धरना दे रहे थे। मिश्रा आधे घंटे ही बैठ पाए और पुलिस ने आकर उठा लिया।मिश्रा रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध गांधी स्मारक अस्पताल में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उसके नवजात बच्चे की मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग करने के साथ उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। MP में मानसून का ब्रेक 3 दिन भारी बारिश नहीं मध्य प्रदेश में मानसून ने एक फिर 3 दिन का ब्रेक लिया है। मौसम केंद्र (IMD ) भोपाल ने 11 सितंबर तक प्रदेश में कहीं भी अति भारी या भारी बारिश का अनुमान नहीं जताया है।इसी दिन पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया (कम दवाब का क्षेत्र) एक्टिव होगा। जिसका अगले दिन यानी 12 सितंबर से असर दिखना शुरू होगा।फिलहाल प्रदेश में 9 10 और 11 सितंबर तक कहीं-कहीं हल्की बारिश का दौर रहेगा।