समनापुर में रेलवे मजदूर कांग्रेस पदाधिकारियों का भव्य स्वागत कर्मचारियों ने रखीं समस्याएं गुरूवार को मनाया जाएगा पोला पाटन बैलों की होगी पूजा बाजार रहा गुलजार पंचायत में मनमानी के आरोपों पर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा नाराज ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन साऊथ ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस नैनपुर शाखा व बालाघाट शाखा के पदाधिकारियों का समनापुर में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों का समनापुर में समस्त रेलवे के कर्मचारियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जे.के वर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान रेल्वे के कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं भी संगठन के पदाधिकारियों के समक्ष रखी। जिनका निराकरण करने का आश्वासन पदाधिकारियों द्वारा दिया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकायिों ने बताया कि विगत कई वर्षों से समनापुर रेलवे क्वाटरों की हालत जर्जर होने से बारिश के दिनों में छतों से पानी टपकने की समस्या बनी थी। वहीं पीने का पानी की भी समस्या थी। इन समस्याओं का निराकरण मजदूर कांग्रेस यूनियन के प्रयासों से पूरा किया गया। जिले में किसानों और बैलों की पूजा का पारंपरिक पर्व पोलापाटन 10 सितंबर गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर ग्रामीण और किसानों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के गायखुरी दुर्गा चौक और सरेखा मैदान में विशेष आयोजन होंगे। किसान सुबह बैलों को नहलाकर रंग लगाते हैं और दूल्हे की तरह सजाकर शाम को पोला मैदान लेकर पहुंचते हैं। यहां बैल जोड़ियों की पूजा-अर्चना के बाद उन्हें दौड़ाया जाता है। इसके बाद घरों में आरती कर बैलों की पूजा की जाती है और उन्हें पकवान खिलाए जाते हैं। पर्व से एक दिन पहले बाजार में पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर चहल-पहल रही। मिट्टी और लकड़ी के बैल नंदी व खिलौनों की दुकानें भी सजी रहीं। दूसरे दिन मारबत पर्व मनाया जाएगा। जनपद पंचायत लालबर्रा की ग्राम पंचायत बहियाटिकुर में मूलभूत सुविधाओं की बदहाली को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला पंचायत पहुंचे और पंचायत की व्यवस्थाओं को लेकर शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने गांव की कच्ची सड़कों गंदगी और अधूरे निर्माण कार्यों की समस्या उठाई। साथ ही पंचायत में संचालित विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत करने पर उन्हें धमकाया जाता है और पंचायत की योजनाओं व विकास कार्यों की जानकारी भी सार्वजनिक नहीं की जाती। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जिला पंचायत का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा। लालबर्रा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने ग्राम बोंगीटोला में सगाटी नदी के किनारे दबिश देकर शराब निर्माण के लिए रखे करीब 15 ड्रम और 20 मटकों में भरा महुआ लाहन बरामद किया। पुलिस ने बरामद लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। वहीं निलजी चितार टोला में एक नाबालिग बालक के पास से करीब 55 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। दोनों मामलों में पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब निर्माण संग्रहण परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।