रील बनाने का जुनून पड़ा भारी बाइक समेत पातालकोट की खाई में गिरा युवक मौत खनिज कार्रवाई के विरोध में ट्रक-ट्रैक्टर संचालकों का प्रदर्शन देवगढ़ के जंगल में अवैध शराब के अड्डे पर पुलिस की कार्रवाई 1200 किलो महुआ लहान नष्ट खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस का शिकंजा देर रात तक चली कार्रवाई जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अनुभा-किंशुक ने लहराया परचम पातालकोट की गहरी खाइयों के बीच रील बनाने का शौक एक युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गया। बुधवार को चिमटीपुर रेस्टहाउस के पास बाइक पर रील बनाते समय संतुलन बिगड़ने से 25 वर्षीय सुरभान पिता धाधी खमरिया निवासी सीधोली बाइक समेत गहरी खाई में जा गिरा जिससे उसकी मौत पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस एवं बचाव दल ने खाई में उतरकर युवक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पीएम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अब हादसे की परिस्थितियों के साथ रील बनाने के दौरान बाइक चलाने के घटनाक्रम की भी जांच कर रही है। खनिज विभाग और प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में ट्रक एवं ट्रैक्टर संचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच बुधवार को सैकड़ों वाहन चालक और बिल्डिंग मटेरियल व्यवसायी रैली निकालकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।एसोसिएशन ने थानों में महीनों से खड़े करीब 400 से 500 वाहनों को तत्काल छोड़ने वैध रॉयल्टी होने पर वाहन जब्त न करने और खनिज मामलों का 3 से 8 दिनों में निराकरण करने की मांग की। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो 500 से 600 ट्रकों के साथ शहर में बड़ी रैली निकाली जाएगी। संगठन ने कहा कि इससे यातायात प्रभावित होने और जाम की स्थिति बनने की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वही इस मामले को लेकर खनिज अधिकारी का कहना है की कार्रवाई नियम अनुसार की गई है पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय के निर्देशन में लावाघोघरी थाना एवं सावरी चौकी पुलिस ने देवगढ़ के दुर्गम घने जंगलों में अवैध कच्ची शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस टीम ने नाले के किनारे अवैध रूप से रखा करीब 1200 किलो महुआ लहान बरामद कर नष्ट किया। साथ ही कच्ची शराब बनाने के स्थान का भी नष्टीकरण किया गया। डेंगू नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने छोटी माता मंदिर वार्ड क्रमांक 31 में 141 घरों का सर्वे किया। इस दौरान 9 घरों में एडीज मच्छर के लार्वा पाए गए जिन्हें नष्ट किया गया। वहीं हरई ब्लॉक के 33 गांवों में अंदरूनी अवशिष्ट कीटनाशी छिड़काव पूरा किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से पानी के कंटेनर कूलर टंकियों टायर आदि की हर सप्ताह सफाई और जांच करने की अपील की है। शहर में खुले में शराब पीने और शराब पिलाने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने देर रात तक अभियान चलाया। पुलिस टीम ने बस स्टैंड लालबाग चंदनगांव परासिया रोड और नागपुर रोड सहित कई क्षेत्रों में होटल ढाबों व खुले स्थानों पर दबिश दी।बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के आसपास बैठकर शराब पीने वालों को पुलिस ने खदेड़ा। वहीं गुमटियों होटल और ढाबों में शराब पिलाने वालों को समझाइश देते हुए चेतावनी दी गई कि परिसर में बैठाकर शराब पिलाने पर कार्रवाई की जाएगी। टीआई आशीष धुर्वे ने बताया कि खुले में शराब पीने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान लगातार जारी रहेगा श्री बड़ी माता मंदिर छोटी बाजार में आगामी तीज गणेश उत्सव एवं शारदीय नवरात्रि की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। मंदिर पुजारी रामलाल तिवारी एवं राम मंदिर पुजारी नंदकिशोर शास्त्री ने बताया कि इस वर्ष तीज और गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को एक ही दिन मनाई जाएगी। मंदिर प्रांगण में तीजा बाबा का भव्य पूजन एवं भजन कार्यक्रम होगा। गणेश उत्सव 12 दिवसीय रहेगा और 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में सद्भावना क्लब द्वारा आयोजित जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जिलेभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में डॉ. किंशुक सोनी ने खिताब जीता जबकि शैलेश करमकर उपविजेता रहे। महिला वर्ग में अनुभा धुर्वे विजेता और अनय शर्मा उपविजेता रहीं। जूनियर वर्ग में शिवांश सरसे ने बाजी मारी और अनय केसरवानी उपविजेता रहे। टीम चैंपियनशिप का खिताब सतपुड़ा क्लब ने जीता। 15 सितंबर को गजानन महाराज की पुण्यतिथि पर होंगे भव्य आयोजन संत गजानन गुणगान मंडल द्वारा ऋषि पंचमी के अवसर पर 15 सितंबर को संत गजानन महाराज की पुण्यतिथि पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह 7:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक 10 बजे भजन और 11 बजे महाआरती होगी। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे तक बेसन-भाकर महाप्रसाद भंडारा आयोजित किया जाएगा। शाम 6:30 बजे गजानन महाराज की पालकी विवेकानंद कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री शिरडी साईं मंदिर पहुंचेगी। मंडल ने श्रद्धालुओं से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।