Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
29-Aug-2026

बालाघाट के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई बच्चों की दुखद मौतों के बाद अब भोपाल जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह सतर्क हो गया है ताकि राजधानी व आसपास के इलाकों में ऐसी कोई स्थिति न बने। इसी को लेकर 1250 अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. संजय जैन ने बयान जारी कर पूरी कार्ययोजना साझा की है। ​उन्होंने बताया कि अस्पताल में बच्चों के नियमित टीकाकरण की व्यवस्था को पूरी तरह अपडेट कर दिया गया है तथा छूटे हुए बच्चों को ट्रैक करने के लिए मोबाइल नंबरों के जरिए अभिभावकों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। साथ ही बारिश के मौसम में फैलने वाले खसरा मलेरिया डायरिया और डेंगू से निपटने के लिए ओपीडी-आईपीडी आइसोलेशन वार्ड विशेष मच्छरदानी युक्त बेड और जीवन रक्षक दवाइयां पूरी तरह तैयार रखी गई हैं