विदिशा जिले में उफनती बेतवा नदी के स्टॉप डैम पर जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चों का वीडियो वायरल होने के बाद मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार लोक निर्माण विभाग और विदिशा कलेक्टर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इधर प्रशासन ने डैम से आवागमन पर तत्काल रोक लगाते हुए चौकीदार तैनात कर दिए हैं। बड़ी ग्राम पंचायतों के डेवलपमेंट की बनाएं कार्ययोजना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहरी एवं बड़ी ग्राम पंचायतों के विकास तथा बेहतर प्रबंधन के लिए कार्य योजना बनाई जाए। नगरों के निकट मौजूद पंचायतों के प्रबंधन को अधिक मजबूत बनाया जाये ताकि आसपास के क्षेत्र में सड़कें व अन्य अधोसंरचना व्यवस्थित रूप से विकसित हो सकें। मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत घरों में गौपालन को भी प्रोत्साहित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ये बातें पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष जल गंगा संवर्धन अभियान और अधिक व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। मंत्रालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण वीबी जी राम जी योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन प्रधानमंत्री आवास योजना तथा अन्य गतिविधियों की समीक्षा की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने कुशवाह समाज से मांगी माफी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने ही एक बयान पर माफी मांगी है। तीन दिन पहले मुरैना में भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह के निवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कुशवाह समाज को लेकर टिप्पणी की थी। उनके बयान का वीडियो सामने आते ही कुशवाह समाज आक्रोशित हो गया था और उन्होंने तोमर की निंदा शुरू कर दी। चौतरफा घिरने और भारी विरोध के बीच अब विधानसभा अध्यक्ष को पत्र जारी कर समाज से माफी मांगनी पड़ी है। CA से 21 करोड़ ठगे शाजापुर जिपं सदस्य हिरासत में ग्वालियर के वरिष्ठ सीए अशोक विजयवर्गीय से हुई 21 करोड़ 6 लाख रुपए की बड़ी साइबर ठगी के तार अब शाजापुर से जुड़ गए हैं। स्टेट साइबर पुलिस ग्वालियर की टीम ने शाजापुर पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य जगदीश फौजी को हिरासत में लिया है। पुलिस उन्हें आगे की पूछताछ और वैधानिक कार्रवाई के लिए ग्वालियर ले गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जगदीश फौजी से जुड़े करंट अकाउंट में करीब 50 लाख रुपए का लेनदेन हुआ था। इसी आधार पर साइबर पुलिस ने उनसे पूछताछ की।पूछताछ के बाद पुलिस टीम उन्हें अपने साथ ग्वालियर ले गई जहां मामले में आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भोपाल में अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त राजधानी भोपाल में आवासीय भवनों के व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई करते हुए मध्य प्रदेश सरकार को बड़ा झटका दिया। कोर्ट में राज्य सरकार द्वारा गठित 10 सदस्यीय जांच समिति की कार्रवाई पर रोक लगाने के बारे में दलीलें दी गईं। मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी। साथ ही इस मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट से दुकान संचालकों को मिले सभी राहत आदेश (स्टे ऑर्डर) निरस्त कर दिए। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि उसके निर्देश पर चल रही जांच में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा। करोड़पति निकला एमवाय हॉस्पिटल का फार्मासिस्ट आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) इंदौर ने मंगलवार को एमवाय अस्पताल (MYH) में पदस्थ फार्मासिस्ट राकेश गोरखे के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी ने सरकारी दवाओं के स्टॉक में कथित गड़बड़ी कर आय से 108 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की थी। जांच में बिना विभागीय अनुमति थाईलैंड यात्रा करने का भी खुलासा हुआ। देवास में घर का फर्श तोड़ने पर निकला कोबरा देवास शहर की महाकाल कॉलोनी में टाइल्स लगाने के लिए फर्श तोड़ने के दौरान एक कोबरा निकल आया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। परिवार का कहना है कि यह सांप करीब 6 महीने से कमरे के फर्श के नीचे बने बिल में रह रहा था। जबकि परिवार उसी कमरे में सोता था। सूचना मिलने पर सांप पकड़ने वाले को मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू किया।