Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
05-Aug-2026

मैडम बच्चों से कहती है मैं चप्पल और चाकू से मारूंगी अभिभावकों का फूटा गुस्सा स्कूल बंद कराने की दी चेतावनी केबल चोरी के शक में तीन लोगों की पिटाई गांव में निकाला जुलूस जंगली सूअर के शिकार में चार आरोपी गिरफ्तार स्कूल वाहनों की जांच में मिली खामियां 5 वाहन जब्त फसल बीमा के लिए निकला कृषि रथ 150 गांवों में किसानों को करेगा जागरूक जिले के कुण्डालीकलां के पीएमश्री विद्यालय में पदस्थ कक्षा 6 की एक शिक्षिका के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है। बड़ी संख्या में अभिभावकों ने प्राचार्य को हस्ताक्षरयुक्त शिकायत पत्र सौंपकर आरोप लगाया है कि संबंधित शिक्षिका भावना शर्मा बच्चों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करती हैं और उन्हें चप्पल व चाकू से मारने जैसी धमकियां देती हैं। अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि शिक्षिका को तत्काल नहीं हटाया गया तो वे बच्चों के साथ स्कूल का बहिष्कार करेंगे और स्कूल बंद कराने तक का आंदोलन करेंगे।शिकायत पत्र के अनुसार कक्षा 6 के बच्चे शिक्षिका के व्यवहार से मानसिक रूप से परेशान हैं। आरोप है कि शिक्षिका कक्षा में बच्चों से अपमानजनक भाषा में बात करती हैं तथा छोटी-छोटी बातों पर उन्हें डराती-धमकाती हैं। इससे कई बच्चे स्कूल जाने से भी घबराने लगे हैं।अभिभावकों ने पत्र में लिखा है कि यदि संबंधित शिक्षिका को शीघ्र नहीं हटाया गया तो वे अपने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर देंगे और स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। परासिया क्षेत्र के इकलहरा टाउनशिप में बुधवार को केबल चोरी के शक में तीन लोगों के साथ मारपीट किए जाने और उनका जुलूस निकालने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार इकलहरा पंप हाउस से कुछ दिन पहले बिजली का केबल चोरी हो गया था। इसी मामले में संदेह के आधार पर ग्रामीणों ने तीन लोगों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर बस स्टैंड तक जुलूस निकाला।वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इकलहरा टाउनशिप स्थित फिल्टर प्लांट में भी एक विकोली कर्मचारी द्वारा एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने और उसका जुलूस निकालने की सूचना मिली है। हालांकि इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। पश्चिम वनमंडल के तामिया वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवरीटोला में वन विभाग ने जंगली सूअर के अवैध शिकार के मामले में धरमसिंह काजले चमनसिंह काजले किसन काजले और संतलाल भोपा को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में आरोपियों के घरों से जंगली सूअर का पका हुआ मांस बरामद हुआ। पूछताछ में चारों ने शिकार करना स्वीकार किया। इसके बाद वन विभाग ने मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले में अन्य साथियों की संलिप्तता की जांच जारी है। परिवहन आयुक्त एवं कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देश पर बुधवार को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनुराग शुक्ला के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र में स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान करीब 40 स्कूल वाहनों की जांच की गई। दस्तावेज ड्राइविंग लाइसेंस ओवरलोडिंग सहित अन्य नियमों की जांच में कमियां पाए जाने पर 5 स्कूल वाहनों को जब्त कर परिवहन कार्यालय परिसर में खड़ा कराया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए कलेक्ट्रेट से कृषि विभाग के कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कलेक्टर हरेंद्र नारायण भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव और कृषि अधिकारियों की मौजूदगी में शुरू हुआ यह अभियान 17 अगस्त तक जिले के 150 गांवों में पहुंचेगा। प्रशासन के अनुसार जिले में अब तक 1 लाख 72 हजार किसानों का फसल बीमा हो चुका है और 80 करोड़ रुपये से अधिक की बीमा राशि किसानों को मिल चुकी है। 24 घंटे में लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ लाई छिंदवाड़ा पुलिस देहात थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर लापता 14 वर्षीय बालक जिगर चंद्रवंशी को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मानियाखापा निवासी जिगर 3 अगस्त को स्कूल जाने के लिए घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। शिकायत मिलते ही पुलिस ने विशेष टीम गठित कर तलाश शुरू की और उसे छिंदवाड़ा बस स्टैंड से सुरक्षित बरामद कर लिया। पूछताछ में बालक ने बताया कि वह जामसांवली हनुमान मंदिर दर्शन के लिए चला गया था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे उसके पिता को सौंप दिया। आपदा मित्रों को सीपीआर और टेंट लगाने का दिया प्रशिक्षण जिला होमगार्ड द्वारा ओलंपिक एसोसिएशन खेल एवं युवा कल्याण परिसर में आयोजित सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रतिभागियों को आपदा के समय घायल व्यक्ति को सीपीआर देने तथा आपदा पीड़ितों के पुनर्वास के लिए वैकल्पिक आवास (टेंट) स्थापित करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। रिसोर्स पर्सन श्यामल राव और गणेश धुर्वे ने आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। वहीं एसडीईआरएफ की टीम ने सीपीआर की सही प्रक्रिया और आवश्यक सावधानियों का प्रदर्शन कर प्रतिभागियों से अभ्यास भी कराया अवकाश समेत 5 मांगों को लेकर गोंडवाना युवा मोर्चा ने सौपा ज्ञापन विश्व आदिवासी दिवस से पहले गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 9 अगस्त को शासकीय अवकाश घोषित करने जिले की सभी शराब दुकानों को बंद रखने कार्यक्रमों में डीजे वाहनों को बिना शर्त अनुमति देने आदिवासी भूमि पर कथित कब्जों और भूमि संबंधी मामलों में कार्रवाई तथा आदिवासी समाज के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की गई। यातायात सुधारने नगर निगम का बड़ा अभियान मानसरोवर से नागपुर रोड तक हटाया अतिक्रमण शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए नगर निगम ने बुधवार को मानसरोवर कॉम्प्लेक्स से नागपुर रोड तक रोको-टोको अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। अभियान के दौरान सड़क व फुटपाथ पर कब्जा करने वाले दुकानदारों और फुटकर व्यापारियों को सख्त चेतावनी दी गई। चार फाटक ओवरब्रिज छोटे तालाब मार्ग और आदिवासी संग्रहालय क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई। वहीं दुबे नर्सिंग होम संचालक को परिसर में ही वाहन पार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।