Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
04-Aug-2026

भोपाल में BRICS सम्मेलन कल से 10 देशों की भागीदारी भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन (मिंटो हॉल) में तैयारियां पूरी हो गई है। मंगलवार को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय में सचिव विवेक अग्रवाल और अपर मुख्य सचिव संस्कृति एमपी शिव शेखर शुक्ला ने सम्मेलन के बारे में जानकारी दी। सचिव अग्रवाल ने बताया कि तीसरी ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक में भाग लेने वाले ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भोपाल पहुंचेंगे। इस दिन प्रतिनिधियों का पंजीकरण मान्यता द्विपक्षीय बातचीत और प्रदर्शनियों का दौरा शामिल होगा। 6846 टीचरों का वेतन बढ़ेगा 10 हजार नई भर्तियां होंगी मध्य प्रदेश में 10 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। जनजातीय कार्य विभाग के 6846 शिक्षकों को चौथा क्रमोन्नत वेतनमान मिलेगा। इसका लाभ 35 साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को 1 जुलाई 2023 से दिया जाएगा। इससे सरकार पर 182 करोड़ रुपए का वित्तीय भार आएगा। मंगलवार को कैबिनेट बैठक में ये फैसला लिया गया। ज्योति सिंह को ग्वालियर की कमान अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की स्वीकृति के बाद मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी ने जिला अध्यक्षों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में ग्वालियर शहर से ज्योति सिंह जबलपुर शहर से प्रियंका सोनी और सागर शहर से डॉ. किरणलता सोनी समेत 24 जिलों में नई नियुक्तियां की गई हैं। पटवारियों पर सीधे एफआईआर नहीं होगी प्रदेश में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच राज्य सरकार ने पटवारियों पर की जाने वाली एफआईआर के मामलों में कलेक्टरों को पूरे प्रकरण की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख सचिव राजस्व विभाग ने सभी कलेक्टरों से कहा है कि पटवारियों के विरुद्ध सीधे एफआईआर दर्ज नहीं की जाए। हालांकि इस आदेश के बाद भी पटवारी हड़ताल से वापस नहीं लौटे हैं। दतिया उपचुनाव में हार पर इंदौर में बोले कैलाश विजयवर्गीय मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उपचुनाव का महत्व आम चुनाव जितना नहीं होता लेकिन हार को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस हार की समीक्षा करेगी और इसके कारणों का विश्लेषण करेगी। भोपाल में डी.एल.एड. छात्रों का फूटा गुस्सा रिजल्ट में देरी से बढ़ा संकट ​राजधानी भोपाल में माध्यमिक शिक्षा मंडल की लेटलतीफी के खिलाफ डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। समय पर परीक्षा परिणाम घोषित न होने से छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। ​प्रदर्शन के दौरान एक पीड़ित छात्रा ने दर्द बयां करते हुए कहा किसान माता-पिता ने खून-पसीना एक कर मुझे पढ़ाया। मेरा वर्ग-3 में चयन हो चुका है लेकिन रिजल्ट न होने के कारण मैं डॉक्यूमेंट जमा नहीं कर पा रही हूँ। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द परिणाम घोषित नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। भाजपा के राज में हर चीज़ के रेट फिक्स - कांग्रेस दतिया उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।।।कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बयान देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हर चीज के रेट फिक्स है यहां बिना पैसे के कोई काम नहीं होता है ।।। भारतीय जनता पार्टी को यदि हार की समीक्षा करनी है तो किसने काम किया और किसने चुनाव में काम नहीं किया ।।। यह सब छोड़कर प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार को देखना होगा ।।। तब जाकर हार की सही समीक्षा होगी ।।। एमपी में 6 अगस्त से फिर तेज बारिश होगी मध्य प्रदेश में बारिश के सिस्टम दूर है। सोमवार को कहीं भी तेज बारिश नहीं हुई। बादल और बूंदाबांदी का दौर जरूर रहा। ऐसा ही मौसम अगले 2 दिन यानी 4-5 अगस्त को रहेगा। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल की माने तो 6 अगस्त से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का असर प्रदेश में दिखेगा और कई जिलों में भारी बारिश होगी।