Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
05-Aug-2026

VIP कल्चर पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती 5 दिन में 155 वाहनों पर कार्रवाई जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश 7 अगस्त से थम सकते हैं बसों के पहिए निजी बस ऑपरेटरों ने दी प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनी यातायात पुलिस ने चौपहिया वाहनों में बढ़ते वीआईपी कल्चर और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश पुलिस के एक से दस अगस्त तक चल रहे ‘विशेष प्रवर्तन अभियान’ के तहत निजी वाहनों में अवैध हूटर लाल-पीली-नीली फ्लैश लाइट सरकारी स्टिकर ब्लैक फिल्म और नियम विरुद्ध नंबर प्लेट लगाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। यातायात थाना प्रभारी सूबेदार यीना राहंगडाले के नेतृत्व में अभियान के पहले पांच दिनों में 155 चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान 87 हजार 500 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और वाहनों से सभी अनधिकृत उपकरण हटाने की अपील की है। अभियान 10 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा। जिला अस्पताल में बुधवार को कलेक्टर कुमार सत्यम ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी विभिन्न वार्डों और उपचार सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर इलाज दवाइयों और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार सुनिश्चित किया जाए और मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यह उनका पहला निरीक्षण है लेकिन अगले निरीक्षण तक अपेक्षित सुधार नहीं मिला तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। मध्यप्रदेश में निजी यात्री बस संचालकों और सरकार के बीच टकराव गहराता जा रहा है। जिला बस ऑपरेटर एसोसिएशन बालाघाट ने राष्ट्रीय नीति के विरोध समेत अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। बस संचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि 7 अगस्त तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 7 अगस्त की रात 12 बजे से पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। हड़ताल के दौरान निजी यात्री बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। ऐसे में रक्षाबंधन सहित त्योहारों के मौसम में लाखों यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बस ऑपरेटरों ने सरकार से जल्द सकारात्मक समाधान निकालने की मांग की है। मध्यप्रदेश में करीब नौ वर्षों बाद छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की प्रक्रिया तेज होती नजर आ रही है। एनएसयूआई का दावा है कि छात्रसंघ चुनाव नहीं होने से युवा छात्र राजनीति से दूर हो रहे थे। संगठन के पदाधिकारी अदनान अंसारी द्वारा जुलाई में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने सितंबर में छात्रसंघ चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले का स्वागत करते हुए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शिवम शर्मा और फलेश नगपुरे ने सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाएं ताकि प्रत्येक छात्र अपने प्रतिनिधि का सीधा चुनाव कर सके। उन्होंने सरकार से पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराने की मांग की। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम पंजवानी सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। जिले के परसवाड़ा थाना क्षेत्र में पोंगारझोड़ी और उकवा के बीच हुए सड़क हादसे में 40 वर्षीय उमेश कुमार ग्वाले की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उमेश अपने साथी देवेश क्षीरसागर के साथ बाइक से उकवा मॉयल जा रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर बड़े डिवाइडर से टकरा गई जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल से नागपुर रेफर किए गए उमेश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम बोरी के पास जंगल में 45 वर्षीय तुकाराम बागड़े का शव झरने के पानी से भरे गड्ढे में मिला। तुकाराम मंगलवार सुबह बाड़ी के लिए खकरा की लकड़ी लेने जंगल गया था लेकिन दोपहर तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद ग्रामीणों और पुलिस ने संयुक्त रूप से तलाश शुरू की। रात करीब 9 बजे उसका शव झरने के पास मिला। पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जिले के वारासिवनी क्षेत्र में बुधवार को एक युवती का शव ढूटी नहर से मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान खमरिया निवासी 23 वर्षीय विनती डहरवाल के रूप में हुई है। शव की गर्दन पर गहरे घाव के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर वारासिवनी पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।