Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
05-Aug-2026

MPESB ने निकाली 2306 पदों पर भर्ती मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 उपसमूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के लिए आवेदन शुरू किए हैं। इसमें दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए पटवारी के 200 पद शामिल हैं। इसके अलावा 61 विभागों और संस्थाओं में 2106 पदों पर भर्ती होगी। 2306 पदों की भर्ती में सबसे ज्यादा 530 पद मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड में हैं। इनमें सहायक उप निरीक्षक के 530 पद शामिल हैं। कूनो से निकला चीता सोईंकलां में दिखा कूनो नेशनल पार्क से निकला एक चीता लगातार चौथे दिन भी सोईंकलां क्षेत्र में मौजूद है। बुधवार सुबह चीते को सोईंकलां के खुरखुरा गांव के आसपास खेतों में देखा गया। सड़क और धान के खेतों में घूमते चीते को देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कई लोगों ने चीते के खेतों में घूमने का वीडियो भी मोबाइल में कैद कर लिया है जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। भोपाल में BRICS सम्मेलन आज से 10 देशों की भागीदारी भोपाल में बुधवार से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन तक चलेगा। इसमें 100 से ज्यादा विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन (मिंटो हॉल) में तैयारियां पूरी हो गई है। लंच और डिनर में उन्हें प्रदेश के प्रमुख व्यंजन जैसे- दाल बाफले निमोना रिकमच गुइया की सब्जी चंबल का थोपा चंदिया बड़ा और स्वास्थ्यवर्धक मिलेट्स पर आधारित कोदो व कुटकी आदि का स्वाद चखने का अवसर मिलेगा। चलती पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग नैनपुर से इंदौर के बीच चलने वाली पेंचवैली एक्सप्रेस ट्रेन के B2 एसी कोच में बुधवार तड़के 4 बजे आग लग गई। कोच में अचानक धुआं निकलने से हड़कंप मच गया। ट्रेन रोककर यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला गया। कोच में करीब 72 यात्री सफर कर रहे थे। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे। घटना इटारसी से पहले पोला पत्थर स्टेशन की बताई जा रही है। गाड़ी नंबर-19344 पेंचवैली एक्सप्रेस भोपाल की ओर आ रही थी। B2 कोच फुल था और यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। धुआं फैलने से उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एसी के पैनल से धुआं निकल रहा था। तुरंत चेन खींचकर ट्रेन रोकी गई। दतिया उपचुनाव हार के बाद भाजपा जिला कार्यकारिणी भंग दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। पार्टी नेतृत्व ने जिला कार्यकारिणी समेत दतिया के सभी मंडल मोर्चा प्रकोष्ठ प्रकल्प और विभागों की इकाइयों को भंग कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने ये एक्शन हार की समीक्षा के लिए बनाई गई विशेष समिति की रिपोर्ट पर लिया है।