E20 फ्यूल का विरोध- केजरीवाल PM आवास तक मार्च निकालेंगे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि ‘पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को शुद्ध पेट्रोल और E 20 के बीच चुनने का विकल्प दिया जाए। अगर ये मांग नहीं मानी जाती है तो 4 अगस्त को पीएम आवास तक मार्च निकाला जाएगा।यह बात केजरीवाल ने E20 फ्यूल के मुद्दे पर बुलाई ‘नेशनल टाउन हॉल’ में कही। उन्होंने बताया कि वे 3 अगस्त की दोपहर तक याचिकाएं इकट्ठा करेंगे। इसके बाद करीब 100 लोगों के साथ पीएम आवास तक विरोध प्रदर्शन करेंगे। सेंसेक्स 600 अंक चढ़कर 78700 पर पहुंचा शेयर बाजार में आज यानी 03 अगस्त को तेजी है। सेंसेक्स 600 अंक चढ़कर 78700 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक की तेजी है यह 24550 के स्तर पर कारोबार कर रहा। FMCG IT और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है। भारतीय शेयर बाजार में 4 महीने बाद लौटे विदेशी निवेशक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने जुलाई में भारतीय शेयर बाजार में जोरदार वापसी करते हुए इक्विटी में करीब ₹20200 करोड़ का नेट इन्वेस्टमेंट किया है। इसके साथ ही पिछले 4 महीनों से लगातार जारी बिकवाली का सिलसिला थम गया है।आकर्षक वैल्युएशन कॉरपोरेट कमाई में सुधार और वैश्विक दबाव कम होने से घरेलू शेयरों में विदेशी निवेशकों का निवेश फिर से शुरू हुआ है। UPI का जुलाई में नया रिकॉर्ड 2366 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने जुलाई 2026 में 2366 करोड़ ट्रांजैक्शन के साथ अपना अब तक का सबसे ज्यादा मंथली वॉल्यूम दर्ज किया है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा शेयर किए गए डेटा के मुताबिक इस दौरान कुल ₹29.88 लाख करोड़ का लेनदेन हुआ। जून की तुलना में जुलाई में ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में 4.1% और वैल्यू में 3.3% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।