Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
03-Aug-2026

सांसद पर दिल्ली में शख्स ने चप्पल फेंकी समर्थकों ने पीटा दावा- चाकू लेकर आया था बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर उनके दिल्ली में स्थित आवास पर रविवार शाम एक शख्स ने हमला कर दिया। पप्पू यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे इसी बीच एक आदमी ने उनके ऊपर चप्पल फेंक दी। इसके बाद पप्पू के समर्थकों ने उसके साथ मारपीट की। वहां मौजूद पुलिसकर्मी आरोपी को पकड़कर ले जाने लगे लेकिन उनके सामने ही पप्पू यादव के समर्थकों ने आरोपी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।हमला करने वाले युवक का नाम सुमित प्रधान उर्फ सुमित गिरि गोस्वामी है। वह बुलंदशहर में भाजपा का नगर मंत्री है। पप्पू ने आरोप लगाया कि एक युवक ने चाकू लेकर उनकी हत्या की कोशिश की। सरकार के 8 में से 2 बिल दोनों सदनों में पास आज संसद के मानसून सत्र का 11वां दिन है। इस सत्र के लिए 8 बिल लिस्ट किए गए थे जिनमें से 2 बिल दोनों सदनों में पास हो चुके हैं। वंदे मातरम और पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन बिल (पेपर लीक) दोनों सदनों में पास हो चुके हैं। वहीं जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन बिल आयकर (संशोधन) बिल MSME विकास (संशोधन) बिल विदेशी अंशदान (FCRA) संशोधन बिल और विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल को अभी संसद की मंजूरी नहीं मिली है। सवा तीन घंटे में 30-हजार लोगों ने खाए मिर्ची बड़े जोधपुर में सावन के पहले सोमवार पर ‘मिर्ची बड़ा महोत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। अशोक उद्यान में सुबह 6:15 बजे शुरू हुए महोत्सव में 9:30 बजे तक 30 हजार लोग मिर्ची बड़ा खा चुके हैं। अब भी बहुत से लोग लाइन में लगे हुए हैं।महोत्सव का मुख्य आकर्षण 31 किलो का विशाल मिर्ची बड़ा है। यह जोधपुर में बना अब तक का सबसे बड़ा मिर्ची बड़ा है। इसे बनाने में 3 घंटे का समय लगा। महोत्सव में सोमवार का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल सहगार (व्रत) नमकीन की भी विशेष व्यवस्था की गई है। यही नहीं फलाहारी मिर्ची बड़े भी हैं। पीएम को गालियां देने वाली नाबालिग पर FIR नहीं होगी जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां देने वाली नाबालिग के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने लड़की पर एक्शन नहीं लेने का फैसला किया है।दिल्ली पुलिस ने कहा है कि जब पीएम मोदी ने ही उसे माफ कर दिया उसके बाद उस पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से हाईवे बंद छत्तीसगढ़ में पुल टूटा उत्तराखंड के उत्तरकाशी में लैंडस्लाइड के कारण यमुनोत्री नेशनल हाईवे कई जगहों पर बंद हो गया है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है।छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर पुल दो हिस्सों में टूट गया। इसी दौरान पुल से गुजर रही एक यात्री बस बीच में फंस गई। अमेरिका-ईरान में आज से फिर बातचीत शुरू होगी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि सोमवार से अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत शुरू होगी। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वार्ता मध्यस्थों के जरिए होगी।ट्रम्प ने कहा हम जब चाहें कार्रवाई कर सकते हैं लेकिन मैं लोगों को मारना नहीं चाहता। अगर समझौता हो जाता है तो बहुत-सी जानें बच जाएंगी। देखते हैं बातचीत का क्या नतीजा निकलता है।