Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
02-Aug-2026

कान्हा बफर क्षेत्र में बाघ के हमले से महिला की मौत अधूरी सड़क पर टोल टैक्स से जनता में नाराजगी गुणवत्ता पर उठे सवाल भटेरा में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में शनिवार-रविवार की रात बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। घटना परिक्षेत्र खापा (बफर) की बीट कुमादेही अंतर्गत ग्राम पर्रापुर (स्कूल टोला) थाना बैहर की है। कान्हा टाइगर रिजर्व मलाजखंड अनुभाग के एसडीओ सुनील कुमार पंद्रे ने बताया कि ग्राम पर्रापुर निवासी सुगनी बाई पति बुधराम पर देर रात बाघ ने हमला कर दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। शासन के प्रावधानों के अनुसार मृतका के परिजनों को तत्काल अग्रिम सहायता राशि प्रदान की गई है जबकि शेष अनुग्रह राशि नियमानुसार औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद दी जाएगी। बालाघाट-गोंदिया राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मर्री टोल प्लाजा पर 25 जुलाई 2026 से नई टोल दरें लागू होने के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। नागरिकों का कहना है कि हाईवे का निर्माण कार्य अभी पूरी तरह संतोषजनक नहीं है इसके बावजूद टोल वसूला जा रहा है। लबादा से चिखला तक कई स्थानों पर गड्ढे उखड़ी डामर की परतें और भमोड़ी के पास सड़क पर दरारें दिखाई दे रही हैं। कई हिस्सों में सड़क ऊबड़-खाबड़ होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मार्ग की शीघ्र मरम्मत और गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने संयुक्त छापामार कार्रवाई करते हुए ग्राम भटेरा से अवैध रेत का परिवहन कर रही तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया। कार्रवाई जिला खनिज शाखा तहसील बालाघाट लामता लालबर्रा के खनिज अमले एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने की। उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि मामले में मध्यप्रदेश खनिज नियम 2022 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम चिचगांव का पहुंच मार्ग जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो गया है। बारिश के दौरान सड़क पर आवागमन बेहद कठिन हो गया है जिससे स्कूली बच्चों ग्रामीणों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण ताराचंद पांचे और जयप्रकाश शरणागत ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश रनगिरे ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी इस सड़क का समय पर रखरखाव नहीं हुआ। वहीं विधायक मधु भगत ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए डीपीआर तैयार है और टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सात दिन में रकम दोगुनी करने का लालच देकर 17 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। कोसमी निवासी अवधेश तारन की शिकायत पर दर्ज मामले में आरोपी प्रिंस पिछोड़े ने मोबाइल ऐप के माध्यम से निवेश पर दोगुना लाभ का झांसा दिया। आरोपी ने पीड़ित परिवार से करीब छह लाख रुपये के सोने के गहने और नगद मिलाकर 17 लाख रुपये ठग लिए। जांच में उसके एक रिश्तेदार की संलिप्तता भी सामने आई जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।