Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
01-Aug-2026

उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने कालागांव स्थित चाणक्य डिफेंस कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। आयोग के सदस्यों बाल मनोवैज्ञानिक और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने हॉस्टल कक्षाओं मेस और लाइब्रेरी का जायजा लिया जहां भारी अनियमितताएं मिलीं। निरीक्षण में खुलासा हुआ कि लड़कों के हॉस्टल के विश्राम कक्षों (डोरमेट्री) में दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगे थे जिस पर आयोग ने कड़ी आपत्ति जताई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने खटीमा दौरे के दौरान लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे जहां आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में उन्होंने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर और साइकिल वितरित की वहीं महिला स्वयं सहायता समूहों को दो फूड वैन उपलब्ध कराकर उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक-एक कर लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत भी किया। उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने राज्य में बागवानी को बढ़ावा देने और किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राज्य सरकार एप्पल मिशन (Apple Mission) के माध्यम से प्रदेश के किसानों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। ​मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि इस बार सेब की ऐसी प्रजाति के पौधे लगाए जा रहे हैं जो रोपण के मात्र एक साल के भीतर ही फल देना शुरू कर देते हैं। पारंपरिक किस्मों के मुकाबले इस आधुनिक प्रजाति के आने से किसानों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शुक्रवार को संसद परिसर में विपक्ष के एक अनोखे प्रदर्शन ने सुर्खियां बटोरीं। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव साधू के भेष में दान पेटी लेकर पहुंचे। राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने उसमें सांकेतिक चंदा डाला। इसके बाद पप्पू यादव दान पेटी लेकर भागने की कोशिश करने लगे तभी अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने उन्हें पकड़ लिया। इस प्रदर्शन को लेकर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कड़ी निंदा की है उन्होंने कहा कि विपक्ष ने संसद और मकर द्वार को घिनौनी हरकतों का अड्डा बना लिया है और पप्पू यादव के इस ड्रामे से देशभर के सनातन प्रेमियों में आक्रोश है वही यह सनातन और साधु संतों का भी अपमान है। बंसल ने कहा कि श्रद्धालु चंदा जूते उतारकर देते हैं जबकि वहां जूते पहनकर चंदा दिया गया। सांसद ने कहा कि अगर विपक्ष में हिम्मत है तो अन्य धर्मों के प्रतीकों पर ऐसा कर दिखाएं। सावन का पावन महीना चल रहा है और चारों ओर भगवान भोलेनाथ की भक्ति की धूम है। देशभर से करोड़ों शिवभक्त हरिद्वार की हर की पौड़ी पहुंचकर मां गंगा का पवित्र जल भरते हैं और अपनी मनोकामना के साथ बोल बम के जयघोष लगाते हुए अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना होते हैं। इसी कांवड़ यात्रा के दौरान vip न्यूज़ की टीम को एक ऐसा अनोखा भोला मिला जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह शिवभक्त जेल के कैदी की वेशभूषा में गंगाजल लेकर कांवड़ पटरी पैदल मार्ग से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है। उसकी अनोखी वेशभूषा और भक्ति का यह अंदाज़ राहगीरों और अन्य कांवड़ियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। आखिर इस अनोखी वेशभूषा के पीछे क्या संदेश है और क्यों इस शिवभक्त ने यह रूप धारण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा दौरे के दौरान एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित जनजाति संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने थारू जनजाति के लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के विकास उनके अधिकारों की सुरक्षा और धर्मांतरण के मामलों पर सरकार के रुख को लेकर महत्वपूर्ण बातें कहीं। जनजाति संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में थारू समाज के लोग मौजूद रहे। समाज के प्रतिनिधियों ने शिक्षा रोजगार मूलभूत सुविधाओं और अन्य स्थानीय समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि राज्य सरकार जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है और भविष्य में भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने थारू जनजाति में धर्मांतरण के मामलों पर चिंता व्यक्त की।