उत्तराखंड में साल 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। हाल ही में देहरादून स्थित संघ कार्यालय में भाजपा और आरएसएस के शीर्ष नेताओं की समन्वय बैठक हुई है जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष शामिल रहे वही प्रदेश चुनाव समिति अभियान अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस बिल्कुल रणनीतिक तरीके से विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है और रही बात भाजपा की तो संघ और भाजपा मिलकर सिर्फ लोगों को गुमराह करने का काम करती है प्रदेश की जनता भाजपा को समझ चुकी है अब लोगों को बरगलाने का काम भाजपा नहीं कर पाएगी. इसलिए इस बार की चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाएगी l मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित सचिवालय में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायतों की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रदेश के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक को लेकर मीडिया को बताया कि समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 की समय समय पर होती रहती है और इसमें जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक L1 L 2 व इसी तरह से इसके स्तर होते हैं इसके अनुसार शिकायतों की समीक्षा होती है। आज भी सिंचाई पेयजल समेत कई विभागों की समीक्षा की गई उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गदरपुर पहुंचकर क्षेत्र को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 3 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक रोडवेज बस अड्डे का लोकार्पण किया। इसके साथ ही विकासखंड कार्यालय भवन सहित कई अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने गूलरभोज जलाशय को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने की दिशा में सरकार की योजनाओं का भी उल्लेख किया। गदरपुर में विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को और मजबूत करने का भरोसा दिलाया। अब स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि घोषित योजनाओं का लाभ जल्द धरातल पर दिखाई देगा। - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गदरपुर दौरे के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिलाओं पर बढ़ते अपराध युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार नवीन अनाज मंडी में मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के उतरने के बाद महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोरा एवं नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सुरक्षा घेरे के निकट पहुंच गए और काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। हर-हर महादेव के जयघोष के बीच कांवड़ मेले का आगाज़ हो चुका है। शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल भरकर अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं लेकिन रुड़की में कोर कॉलेज के पास हाईवे पर देर शाम एक ऐसी कांवड़ देखने को मिली जिसने सिर्फ भक्ति ही नहीं बल्कि देशभक्ति का जज़्बा भी जगा दिया। दिल्ली से आए तीन शिवभक्तों की यह कांवड़ पूरी तरह भारत के वीर जवानों को समर्पित थी। इसमें अग्नि-5 मिसाइल और परमाणु बम बनाए गए थे जिन्हें देखकर हर कोई भारत माता के जयकारे लगाने लगा। जैसे ही यह अनोखी कांवड़ पहुंची लोगों की निगाहें उस पर ठहर गईं। कांवड़ को भारतीय सेना के शौर्य और राष्ट्र की सामरिक शक्ति को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था। .