Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
31-Jul-2026

शॉर्ट सर्किट से स्नेक्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग लाखो का नुकसान जिंदा बच्चा सरकारी रिकॉर्ड में मृत एक साल से न्याय के लिए भटक रहा परिवार जल चोरी पर निगम सख्त अवैध मोटर लगाने वालों पर होगी कार्रवाई माह में 15 दिन पानी फिर पूरा जलकर क्यों? कांग्रेस का निगम पर हमला महिलाओं ने किया प्रदर्शन जन्मदिन समारोह से लौट रहे व्यक्ति पर हमला पुलिस ने दर्ज किया मामला शहर के औद्योगिक क्षेत्र खापाभाट में शुक्रवार शाम बारिश के दौरान शॉर्ट सर्किट से एक स्नैक्स (कुरकुरे) निर्माण फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते तैयार माल कच्चा माल पैकिंग सामग्री मशीनें और अन्य उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही नगर निगम की तीन फायर ब्रिगेड और पांच से छह पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। फैक्ट्री संचालक अमित मिश्रा ने बताया कि घटना में लगभग चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जिले के ग्राम थावड़ी कलां में सरकारी लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां छठी कक्षा में पढ़ने वाले 12 वर्षीय मानस सोनी को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्ज कर दिया गया जबकि वह पूरी तरह स्वस्थ और जीवित है। इस गंभीर त्रुटि के कारण उसकी समग्र आईडी आधार कार्ड और स्कूल से जुड़े आवश्यक दस्तावेज नहीं बन पा रहे हैं जिससे उसकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। पिता बलराम सोनी का कहना है कि पिछले एक वर्ष से वे जनपद पंचायत कलेक्ट्रेट और सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अब तक रिकॉर्ड में सुधार नहीं हो सका है। परिवार ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल रिकॉर्ड दुरुस्त करने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। नगर निगम आयुक्त चंद्र प्रकाश राय ने समय-सीमा (टीएल) बैठक में जलापूर्ति सड़क स्वच्छता और जनसुविधाओं से जुड़े मामलों पर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने पाइपलाइन से सीधे टुल्लू पंप या मोटर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों के गड्ढे भरने जर्जर भवनों को ध्वस्त करने तथा डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए दवा छिड़काव तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में 7 अगस्त से शुरू होने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की तैयारी सीएम हेल्पलाइन सहित लंबित शिकायतों का तीन दिन में निराकरण सांसद-विधायक निधि के कार्यों में तेजी आवारा मवेशियों की रोकथाम संबल योजना भवन नामांतरण और कचरा संग्रहण व्यवस्था को भी प्राथमिकता से पूरा करने पर जोर दिया गया। 7 अगस्त को छिंदवाड़ा आएंगे मुख्यमंत्री समाधान कार्यक्रम में सुनेंगे जनता की समस्याएं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अगस्त को अपने प्रथम जन-विश्वास दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। इस दौरान वे जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में सीएम हेल्पलाइन की चिन्हित शिकायतों के आवेदकों से सीधे संवाद कर शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करेंगे। साथ ही जिले में संचालित विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक लेंगे तथा उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ उद्योग संवाद भी करेंगे। जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुशासन को मजबूत करना और शासन व जनता के बीच विश्वास बढ़ाना है। शहर में गहराते पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम और भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नगर पालिक निगम में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती हंसा अंबर दाढ़े के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शनिवार को राजीव भवन से नगर निगम कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा और मांग की कि जब शहरवासियों को महीने में केवल 15 दिन ही पानी मिल रहा है तो उनसे पूरा जलकर वसूलना अन्यायपूर्ण है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जलकर में राहत नहीं दी गई तो जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उमरेठ थाना पुलिस ने चांदामेटा निवासी 46 वर्षीय महमूद कुरैशी के साथ मारपीट के मामले में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। घटना 26 जुलाई की रात गूलरखाप-रैयतवाड़ी के पास हुई जब महमूद जन्मदिन कार्यक्रम से लौटते समय रुके थे। आरोप है कि बाइक सवार दो युवकों ने गाली-गलौज कर उनके साथ मारपीट की जिससे वे बेहोश हो गए। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। शुक्रवार को पीड़ित के भाई की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंडी शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन मंडी शुल्क में प्रस्तावित 1.5 प्रतिशत बढ़ोतरी का विरोध करते हुए जिला कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष केशव साहू ने कहा कि शुल्क वृद्धि से किसानों व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। कांग्रेस ने सरकार से प्रस्ताव तत्काल वापस लेने और भविष्य में कोई भी निर्णय लेने से पहले किसानों व व्यापारियों से चर्चा करने की मांग की है। अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देश पर खनिज विभाग ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सौंसर तहसील के परतापुर-बेरडी कन्हान नदी मार्ग पर बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से रेत परिवहन करते वाहन को जब्त कर लिया। वाहन व रेत को शासकीय अभिरक्षा में थाना सौंसर परिसर में सुरक्षित रखा गया है। मामले में खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार जुर्माना अधिरोपित करने के लिए कलेक्टर न्यायालय पांढुर्णा को भेजा जाएगा। डेंगू सर्वे: 233 घरों की जांच 25 घरों में मिला एडीज लार्वा नष्ट डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड क्रमांक-21 (डॉ. बी.आर. आंबेडकर वार्ड) में 4 टीमों के माध्यम से 233 घरों का सर्वे किया। जांच के दौरान 25 घरों में एडीज मच्छर का लार्वा मिला जिसे लार्वानाशक दवा डालकर नष्ट कराया गया। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने शुक्रवार को राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में आरसीएमएस नामांतरण बंटवारा सीमांकन भूमि आवंटन राजस्व वसूली मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना सीएम हेल्पलाइन जनसुनवाई पट्टा एवं अतिक्रमण सहित विभिन्न लंबित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी मामलों का समय-सीमा में विधिसम्मत एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने तथा आमजन से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। 1 से 15 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान अवैध हूटर-फ्लैशर व VIP नंबर प्लेट पर होगी कार्रवाई जिला पुलिस द्वारा 1 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक विशेष अभियान चलाकर वाहनों में लगाए गए अनाधिकृत हूटर फ्लैशर (फ्लिकर) VIP/विशेष श्रेणी की नंबर प्लेट पदनाम और अन्य प्रतिबंधित चिन्हों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जानकारी देते हुए डीएसपी रमेश्वरम चौबे ने बताया कि अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा मोटर वाहन अधिनियम का प्रभावी पालन कराना है। उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों से सभी अवैध उपकरण और चिन्ह तत्काल हटा दें तथा केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट का ही उपयोग करें। स्वच्छता रैली निकालकर नागरिकों को किया जागरूक दिलाई स्वच्छता की शपथ स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 एवं सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान के तहत शनिवार को नगर पालिक निगम ने फव्वारा चौक से शहीद मेजर अमित ठेंगे चौक तक स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता अपनाने और आसपास का वातावरण साफ रखने का संदेश दिया गया।शहीद मेजर अमित ठेंगे की प्रतिमा परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया तथा अंत में सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।