Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
31-Jul-2026

मोदी को गाली देने वाली लड़की पर नोएडा में FIR जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में गाजियाबाद की वकील स्मृति सिंह चंदेल की शिकायत पर हुई। लड़की की पहचान रुचिका सिंह के रूप में हुई है।गुरुवार शाम 5 बजे स्मृति सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा- सेक्टर 168 की रहने वाली रुचिका सिंह ने सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री मोदी को गालियां दीं। उसने जानबूझकर ऐसा किया। इससे पीएम की संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची। अब पुलिस प्रदर्शन के दौरान बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप की जांच कर रही है। पीएम मोदी बोले- हर राज्य पेपर लीक से परेशान लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल पास होने के बाद गुरुवार रात 10:40 बजे पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि कई दशकों से हर राज्य और केंद्र सरकार इस प्रकार की पेपर लीक की परेशानी झेल रही है। बच्चों के भविष्य पर भी इसके कारण संकट पैदा हो रहा है। इन सबको ध्यान में रखते हुए देशव्यापी सभी राज्यों में भी और केंद्र में भी शिक्षा पद्धति में सुधार अनिवार्य हो गया है टेक्नोलॉजी के भरपूर उपयोग की आवश्यकता हो गई है। लोकसभा में जन्म-मृत्यु जजों से जुड़े बिल पर चर्चा संसद के मानसून सत्र का शुक्रवार को 10वां दिन है। आज लोकसभा में जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल 2026 और सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने से जुड़े संशोधन बिल पर चर्चा होगी। वहीं राज्यसभा में MSME विकास (संशोधन) बिल 2026 पेश किया जाएगा। मेरे पिता घर आए तो वर्दी खून से लाल थी कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में घायल दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों के परिजन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा 20 तारीख के बाद यही नेरेटिव चलाया जा रहा है कि छात्रों को पुलिस ने पीटा लेकिन प्रोटेस्ट का दूसरा हिस्सा कुछ ओर ही है।एक पुलिस जवान की बेटी गुंजन ने कहा ‘20 जुलाई को मेरे पिता के साथी उन्हें रात 10 बजे घर लेकर आए। उनकी वर्दी खून से लथपथ थी फिर भी सोशल मीडिया पर उन्हें ही क्रिमिनल बताया गया।’दूसरी तरफ एक ASI की पत्नी सीमा ने कहाभीड़ में शरारती तत्वों ने पत्थर-हथियारों से पुलिस पर हमला किया। घायल ASI के बेटे लक्ष्य सिंह बिष्ट ने कहा मेरे पिता के सिर में गंभीर चोटें आईं। ईरान पर हमले रोकने वाला प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में फेल अमेरिकी सीनेट में ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई सीमित करने वाला प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सका। इसके लिए गुरुवार को वोटिंग हुई जिसमें यह 49-50 के अंतर से खारिज हो गया। पेन्सिलवेनिया से रिपब्लिकन सीनेटर डेव मैककॉर्मिक वोटिंग में शामिल नहीं हुए। MP-UP समेत 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में मानसून के 3 स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हैं। इसके चलते अगले 2 दिन प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा राजस्थान बिहार समेत 7 राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं यूपी में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। आज प्रदेश के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट है।